IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य के पक्ष में प्रचार के लिए बहन अपराजिता ने रामपुर बुशहर में सम्भाला मोर्चा

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

अपराजिता सिंह ने अपने भाई मंडी लोकसभा से प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष पर वोट की अपील करने के लिए चुनावी मैदान में डट गए हैं।

सोमवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र के कुखी दरकाली बरकल थला में चुनावी प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि रामपुर बुशहर के साथ कोई राजनीतिक रिश्ता नहीं बल्कि एक पारिवारिक रिश्ता है जिस रिश्ते को निभाने का समय आज रामपुर वासियों को मिला है ।

उन्होंने कहा कि आज पहली बार उन्हें मौका मिला है कि विक्रमादित्य सिंह आपके क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि प्रदेश की आवाज को मजबूत करने के लिए विक्रमादित्य सिंह को दिल्ली भेजा जा रहा है।

जब भाजपा के लोग उनके घर द्वार वोट मांगने आये तो उनसे यह जरूर पूछना कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के समय वह कहाँ थे।

उन्होंने कहा कि उनसे यह भी पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों को राहत देने के लिये क्या किया था।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अपराजिता ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिये पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है।
प्रदेश के प्रति वह संवेदनहीन है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय इन नेताओं ने प्रदेश के प्रति जो उदासीनता दिखाई वह बहुत ही दुखदाई है। इससे साफ है कि इनकी दृष्टि में पूरी तरह खोट है।
पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे आने व पूर्व की भांति भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान करते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह की जीत के लिय सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

यह चुनाव कांग्रेस बीजेपी का चुनाव नहीं यह चुनाव बुशहर के भविष्य का चुनाव है। विक्रमादित्य सिंह की बहन अपराजिता सिंह ने कहा कि मैं बुशहर की लड़की हूं बुशहर मेरा परिवार है।
इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान तकलेच नमिता शर्मा, पुष्पा सनाटू प्रधान ग्राम पंचायत काशा पाठ, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती सरोजिनी ठाकुर जॉन प्रभारी तक्लेच शिव राज डोरटा उप प्रधान ग्राम पंचायत तकलेच महेंद्र ठाकुर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत तक्लेच कृष्णा पूर्व प्रधान शिवराम दबारी ,जानकी दास राकेश साहनी , मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह रामपुर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेश कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्र नेगी व अन्य महिला कांग्रेस की सदस्य रही मौजूद।

Share from A4appleNews:

Next Post

शहरी विकास मंत्री रहते भू-माफिया बने पूर्व विधायक, जनता की सेवा नहीं, भूमि में थी दिलचस्पी- सुक्खू

Tue May 14 , 2024
वर्तमान सरकार बिना मांगे पूरी कर रही जन अपेक्षाएंः सीएमजग्गी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री एप्पल न्यूज, धर्मशाला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी देविन्द्र जग्गी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक विशाल जनसभा को सम्बोधित […]

You May Like

Breaking News