file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

अब राजीव गांधी के नाम से जाना जाएगा डेंटल कॉलेज शिमला, हिमाचल सरकार ने जारी की अधिसूचना

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला स्थित राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का नाम बदलकर अब राजीव गांधी राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिमला कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने 30 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।


अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल हिमाचल प्रदेश ने जनहित में शिमला स्थित मौजूदा हिमाचल प्रदेश राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का नाम बदलने के आदेश जारी किए हैं। अब यह संस्थान राजीव गांधी राजकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के नाम से जाना जाएगा।
यह अधिसूचना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बाद जारी की गई है। अधिसूचना पर स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंघमार के हस्ताक्षर हैं। सरकार के इस निर्णय के बाद संस्थान का आधिकारिक नाम बदल गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

संकल्प शिक्षा से सृजन तक गूंजा सर्वपल्ली संस्थान, फ्रेशर्स पार्टी में प्रतिभा और आत्मविश्वास का दिखा शानदार संगम

Mon Nov 2 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली) में नवागंतुक प्रशिक्षुओं के स्वागतार्थ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ किया गया। समारोह का मुख्य विषय ‘संकल्प: शिक्षा से सृजन तक’ रहा, जिसने शिक्षा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नए सपनों को साकार करने के […]

You May Like

Breaking News