file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

ठियोग पुलिस की तत्परता से 3 लापता नाबालिग बच्चे 8 घंटे के भीतर हरियाणा के पिंजौर से सकुशल बरामद

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ठियोग

ठियोग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को महज 8 घंटे के भीतर हरियाणा के पिंजौर से सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चों की आयु 14 से 15 वर्ष के बीच है और वे ठियोग के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे तीनों बच्चे दौड़ लगाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और एक अभिभावक की शिकायत पर 16 नवंबर को पुलिस थाना ठियोग में FIR संख्या 174/26, धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ठियोग पुलिस ने तत्काल जांच एवं तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई और समन्वित प्रयासों के चलते तीनों बच्चों को हरियाणा के पिंजौर क्षेत्र में गांव घाटीवाला (बिटना) बाईपास स्थित शिवलोत्री मंदिर के समीप टिपरा से सकुशल बरामद कर लिया।
जांच में सामने आया कि तीनों बच्चे अपने परिजनों को बिना बताए घूमने के लिए घर से निकले थे। बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News