CBI शिमला टीम का धमाका- न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी का क्षेत्रीय मैनेजर 12 लाख रिश्वत लेते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-17 में गिरफ्तार

एप्पल न्यूज़, शिमला/चंडीगढ़

शिमला की CBI टीम ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर JK मित्तल को 12 लाख रिश्वत लेते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-17 में गिरफ्तार किया है। गुप्ता सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। इसकी पुष्टि CBI के DSP बलबीर शर्मा ने की है।


CBI सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल के परवाणू में 2010-11 में एक निजी फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस दौरान करोड़ों का नुकसान हुआ था।

न्यू इंडिया कंपनी से इस निजी फैक्ट्री की इंश्योरेंस की गई थी। ये मामला कुछ समय तक कोर्ट में चला। काेर्ट ने आदेश दिए कि न्यू इंडिया कंपनी फैक्ट्री काे एक करोड़ रुपए इंश्योरेंस दे।
न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर JK मित्तल के पास हिमाचल का भी चार्ज है। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-17 कार्यालय में बैठता है।

ऐसे में उसने उक्त फैक्ट्री के इंश्योरेंस का पैसा जारी करने के एवज में 12 लाख रिश्वत मांगी। CBI की शिमला टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

एसजेवीएन द्वारा हिमाचल प्रदेश में 382 मेगावाट "सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना" के लिए निवेश को स्वीकृति

Thu Jan 5 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला/दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2614.51 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा हिमाचल प्रदेश में 382 मेगावाट सुन्नी बांध जल विद्युत परियोजना को स्वीकृति दे दी है। इसमें बुनियादी ढांचे को सक्षम बनाने के लिए भारत सरकार की बजटीय सहायता के […]

You May Like

Breaking News