file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

जयराम सरकार के फैसलों को रिव्यू करने का कांग्रेस सरकार का निर्णय “तुग़लकी” व “तानाशाही” रवैया- रणधीर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बीजेपी सरकार के पिछले 8 महीनों के फैसलों को रिव्यु करने का निर्णय लिया हैं।

बीजेपी ने कांग्रेस पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया हैं और चेतावनी दी हैं कि अगर सरकार जनता विरोधी निर्णय लेती है तो उसे विपक्ष हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सरकार को चेताया है कि हिमाचल के हित में काम करेंगे तो सहयोग नही तो विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले ही दिन लिए निर्णय जन विरोधी है। बीजेपी सरकार के 1 अप्रेल 2022 के बाद लिए निर्णयों को रिव्यु करना गलत है।

जयराम सरकार ने पहले दिन से जनता के हित में काम किया। ये तुगलकी फरमान है इसकी बीजेपी निंदा करती हैं। यह तानाशाही पूर्ण रवैया है। मुख्यमंत्री इस निर्णय पर पुनर्विचार करें।

उन्हें भगवान ने मौका दिया हैं जनहित में काम करे. विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सहयोग करेगी और अगर जनता के हितों के खिलाफ काम किया गया तो आंदोलन से पीछे नही हटेगी।

वंही रोहतांग टनल की शिलान्यास पट्टीका को पुनः स्थापित करने के फैसले पर रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार शिलान्यास पट्टिका को पुनः स्थापित करना चाहती है यह उसका निर्णय है. लेकिन यह टनल पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी का सपना था पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया।

अटल का नाम जनता के दिलो में है। कांग्रेस सरकार अगर अटल जी का नाम इससे हटाना चाहती हैं तो इसे बीजेपी बर्दास्त नही करेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दबाव में है.पहले मंत्रीमण्डल का गठन करने के बजाए वह कुछ कर रहे है यह दिखाने के लिए ऐसे निर्णय ले रहें हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

नरेश चौहान मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नियुक्त, दिया कैबिनेट दर्जा

Tue Dec 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाप्रदेश सरकार द्वारा आज शिमला के नरेश चौहान सुपुत्र स्वर्गीय एस.आर. चौहान को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार (मीडिया) नियुक्त किया गया है।इसके संबंध में आज अधिसूचना जारी की गई है।

You May Like

Breaking News