प्रोजेक्ट प्रभावितों ने लूहरी परियोजना की निर्माणाधीन कम्पनी और प्रबन्धन के खिलाफ मांगों को लेकर नित्थर में दिया धरना

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, आनी

  हिमाचल किसान सभा ने लुहरी  हाइड्रो प्रोजैक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर बुधबार को नित्थर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया। इस प्रदर्शन में देहरा  निथर  दुराह व गड़ेच पंचायत के सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया।

     इस प्रदर्शन को किसान सभा महासचिव देवकी नंद  उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर व कपिल ठाकुर ने संबोधित किया।

     उन्होंने कहा कि लुहरी प्रोजेक्ट के निर्माण से किसानों की पीड़ा बढ़ीं है। परियोजना  निर्माण की धूल से किसानों  व बाग़बानों की फ़सलों को भारी नुकसान  हो रहा है  और परियोजना  निर्माण  कार्य में   अंधाधुंध ब्लास्टिंग से लोगों के मकानों में दरारें आई हैं। जिसका मुआवजा  अभी तक  नहीं दिया गया।

      किसान नेताओं ने कहा कि अभी तक मकानों में आई दरारों का केवल देहरा पंचायत में ही सर्वे हुआ हुआ है परंतु मुआवजा नहीं दिया गया है जबकि बाकी पंचायतों में अभी तक सर्वे ही शुरू नहीं किया गया है। धूल से जो फसलों का नुकसान हुआ है उसका भी मुआवजा नहीं दिया गया है।

 ऐसे में किसान सभा मांग करती है कि जहां पर फसलों के नुकसान का सर्वे हो चुका है वहाँ उसका मुआवजा जल्द  दिया जाए और  जहां पर सर्वे होना है उसका सर्वे तुरंत किया जाए।

     उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान  नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में परियोजना प्रभावित  डोला राम  जोगिंदर संदेश पदम राजेश  जन्मेश अमी चंद रणजीत रेखा रेवती देवी उमा देवीए मेहरू देवी निशा देवी चुनी लाल चंदा शर्मा  रमा शर्मा महंती देवी लीला देवी सीता देवी रमिला देवी विद्या चंद तथा सतीश कुमार सहित अन्य कई किसान नेता मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 2 साल में दिए 39,220 को रोजगार, 13,704 सरकारी नौकरियां, डाटा का डिजिटाइजेशन और आधुनिक तकनीक अपनाए विभाग- CM

Thu Jan 9 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्रम एवं रोज़गार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग के कार्यों को सुव्यवस्थित करने के लिए डाटा डिजिटाइजेशन पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीकें अपनाने को प्राथमिकता प्रदान करे। विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए […]

You May Like

Breaking News