IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

लवी मेले की तैयारियों को लेकर SDM ने की बैठक आयोजित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

– लवी मेला रामपुर की तैयारियों को लेकर उपमण्डलाधिकारी (ना.) रामपुर निशांत तोमर ने बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने इस दौरान मेला समिति के सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों से पूर्ण सहयोग करने का अनुरोध किया ताकि मेले का सफल आयोजन संभव हो सके।
उन्होंने कहा कि मेला के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, ताकि मेले में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए।

माननीय राज्यपाल करेंगे मेले का शुभारंभ
11 नवम्बर, 2023 को माननीय राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल प्रातः 11 बजे रामपुर पहुँचे और अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला का शुभारंभ करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री करेंगे पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यतिथि शिरकत

11 नवम्बर, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे।

प्रथम सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय होंगे जो लोगों का मनोरंजन करेंगे।

12, 13 व 14 नवम्बर की सांस्कृतिक संध्याओं में यह होंगे मुख्यतिथि

12 नवम्बर, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता स्थानीय विधायक नंद लाल करेंगे।

इसी प्रकार, 13 नवम्बर, 2023 को मेला की तीसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता लोक निर्माण एवं युवा सेवाएँ व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा सांसद लोकसभा प्रतिभा सिंह करेगी।
14 नवम्बर, 2023 को मेला के समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे तथा लोक निर्माण एवं युवा सेवाएँ व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह व स्थानीय विधायक नंद लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुक्खू के स्वागत को उमड़े समर्थक, बोले- देवी-देवताओं के आशीर्वाद और जनता की दुआओं से स्वस्थ होकर लौटा हूँ

Sat Nov 11 , 2023
मुख्यमंत्री का शिमला वापस लौटने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज दिल्ली से वापिस शिमला लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होटल मरीना से लेकर ओक ओवर तक मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की और ढोल-नगाड़ों […]

You May Like

Breaking News