स्पीति के ग्यू में बर्फानी तेंदुआ किया रेस्क्यू

5

एप्पल न्यूज़, काज़ा

स्पीति क्षेत्र के गयू गांव में वन विभाग की टीम ने बर्फानी तेंदुए को रेस्क्यू किया है। वन विभाग काजा के डीएफओ हरदेव नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मई को सुबह गयु गांव पिछले 4 दिनों से लगातार भेड़ों पर हमला कर रहे बर्फानी तेंदुए को स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग की टीम ने पिंजरे में पकड़ लिया।

\"\"

28 अप्रैल को 15 भेड़े, 29 अप्रैल को 12 भेड़े , 30 अप्रैल 11 भेड़े 1 मई पांच पेड़ों पर हमला करके मार गिराया।2 मई को फिर से शिकार करने के लिए आया तो टीम ने रेस्क्यू कर किया। 4 दिनों तक लगातार बाड़े में हमला करने का यह पहला मामला सामने आया है।

बर्फानी तेंदुए को पकड़कर कुफरी जू शिमला में भेज दिया गया है। ताकि वहां पर वन्य प्राणी विशेषज्ञ और पशु चिकित्सक इलाज कर सकें। इसके साथ ही इस बात का भी पता लगा सके की ऐसी क्या वजह थी कि लगातार बर्फानी तेंदुआ भेड़ों को अपना शिकार बना रहा था। कुफरी जू में क्वॉरेंटाइन बर्फानी तेंदुए को कर दिया गया है। वहीं भेड़ पालकों को राहत राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ट्राई सिटी में फंसे 1314 लोगों लाये हिमाचल वापिस, जल्द बनेगा कोरोना मुक्त राज्य-सीएम

Mon May 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए राज्य के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि देश के अन्य हिस्सों से प्रदेश में आने वाले लोग होम क्वारंटीन के दौरान […]

You May Like

Breaking News