file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

ट्राई सिटी में फंसे 1314 लोगों लाये हिमाचल वापिस, जल्द बनेगा कोरोना मुक्त राज्य-सीएम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए राज्य के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि देश के अन्य हिस्सों से प्रदेश में आने वाले लोग होम क्वारंटीन के दौरान क्वारंटीन मानदंडों का पालन करें।

\"\"

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के सक्रिय सहयोग और प्रदेश सरकार के सामूहिक प्रयासों के कारण, हिमाचल प्रदेश जल्द ही कोरोना मुक्त राज्य बन जाएगा। इसलिए प्रदेश में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी होगी कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके गाँव/वार्ड में प्रवेश करने वाले लोग होम क्वारंटीन का सख्ती से पालन करें।

जय राम ठाकुर ने कहा कि विशेष रूप से रैड या आॅरेंज जोन से आने वाले लोग होम क्वारंटीन का पालने करते हुए अपने घर के लोगों के साथ भी सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश के अन्य हिस्सों में फंसे राज्य के लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह उनकी नैतिक जिम्मेवारी है कि वे राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें और होम क्वारंटीन के दौरान पूरी तरह सहयोग करें।

\"\"

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्राई-सिटी क्षेत्र में फंसे 1314 लोगों को 51 बसों में वापस प्रदेश में लाया गया, जिनमें कांगड़ा जिले के 609, हमीरपुर जिले के 335, ऊना जिले के 132 और चंबा जिले के 238 लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश  के लोगों को राज्य में वापस लाने के लिए यह सबसे बड़ा अभियान था। उन्होंने कहा कि ट्राई-सिटी में फंसे अन्य जिलों के और लोगों को भी कल वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी की किसी भी आईएलआई के लक्षणों की चिकित्सा जांच की जाएगी और उसके उपरान्त ही होम क्वारंटीन में रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष रूप से ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियां शुरू की गई हैं और आवश्यक वस्तुओं तथा कृषि उपकरणों की सुचारू आवाजाही पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कफ्र्यू  के दौरान दुकानों को कुछ शर्तों के साथ

खोलने की अनुमति दी गई है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रभावी सामाजिक दूरी बनी रहे और सभी फेस मास्क और सेनिटाइजर का उपयोग करे।

मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को उनकी यात्रा के सम्पूर्ण ब्यौरे के उपरान्त घर जाने की अनुमति दी जाएगी, जहां उन्हें होम क्वारंटीन पर रखा जाएगा।

पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरड़ी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार और आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने कहा कि कफ्र्यू में छूट के दौरान शराब की दुकानें खुली रहेंगी परन्तु बार और अहाते बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग जे.सी. शर्मा और सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क रजनीश भी बैठक में उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

परमार बोले- मास्क पहनकर आओ विधानसभा के लंबित कार्य निपटाओ

Mon May 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिव, यशपाल शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि सरकारी अदेशों के अनुसार […]

You May Like

Breaking News