परमार बोले- मास्क पहनकर आओ विधानसभा के लंबित कार्य निपटाओ

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिव, यशपाल शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

\"\"

गौरतलब है कि सरकारी अदेशों के अनुसार आज विधान सभा सचिवालय में सभी प्रथम व द्वित्तीय श्रेणी के अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर परमार ने आवश्यकता अनुसार स्टॉफ बुलाने के दिशा निर्देश दिये तथा लम्बित पड़े कार्यों को प्राथमिकता के अधार पर निपटाने के भी दिशा निर्देश दिये।

बैठक के दौरान परमार ने कहा कि सभी मास्क पहनकर कार्यालय पहुंचे तथा पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने बैठक के दौरान पूरी तरह से सामाजिक दूरी अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विधान सभा समितियों का पूर्नगठन शीध्र ही कर दिया जायेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश में आने व बाहर जाने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक, तभी मिलेगी मंजूरी

Mon May 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि जो लोग हिमाचल प्रदेश में आना चाहते हैं या हिमाचल प्रदेश से बाहर जाना चाहते हैं और उनके पास वाहन नहीं है तो आॅनलाइन पोर्टल http://covid19epass.hp.gov.in पर पंजीकरण करें तथा COVID ePassके लिए आवेदन न करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों […]

You May Like

Breaking News