हिमाचल में फिर करवट बदलेगा मौसम, तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट जारी, 9 फरवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर कड़े तेवर दिखा सकता है। प्रदेश में 9 फरबरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा जिसका असर दो दिन तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है ।

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट भी जारी किया है। गत 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी दर्ज की गई है।वहीं दिन के तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं ।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा कि गत 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबा लाहौल स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। वही मध्यवर्ती सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज सोमवार के लिए तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है आने वाले दिनों में 7 और 8 फरवरी को मौसम साफ रहेगा।

फिर उसके बाद नो फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में प्रवेश करेगा। जिसका असर 2 दिन तक रहेगा।

डॉ सुरेंद्र पाल ने कहा कि दिन के तापमान सामान्य से 4 और 5 डिग्री अधिक चल रहे हैं वही न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वह सामान्य से कम चल रहे हैं। 10 फरवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

CPS संजय अवस्थी के IPR अधिकारियों को निर्देश- कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में नवीनतम माध्यमों का करें प्रयोग

Tue Feb 7 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्य संसदीय सचिव, सूचना एवं जन संपर्क संजय अवस्थी ने नवीनतम और आधुनिक मीडिया का उपयोग कर लोगों तक पहुंचने पर बल दिया। वे आज यहां निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को […]

You May Like

Breaking News