file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

सोनिया गांधी पर टिप्पणी मामले में कंगना रनौत के खिलाफ कैप्टन अतुल की शिकायत पर शिमला में FIR दर्ज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, बीएनएस की तीन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस, शिमला के बालूगंज थाने में मामला
एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोनिया गांधी और गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में शिमला पुलिस ने कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बालूगंज थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 353 और 356 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। यह कार्रवाई शिमला निवासी कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर की गई है। उन्होंने 12 नवंबर को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी थी। शिकायत की प्रतियां सीआईडी और साइबर क्राइम विंग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई थीं।
शिकायत में कंगना रनौत के सत्यापित एक्स अकाउंट से 10 नवंबर को साझा की गई पोस्टों पर आपत्ति जताई गई है। इन पोस्टों के साथ गांधी परिवार का एक पुराना वीडियो भी साझा किया गया था।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, संजय गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौतों को सोनिया गांधी के राजनीतिक उदय से जोड़ते हुए टिप्पणियां की गईं। इसके अलावा सोनिया गांधी को कथित तौर पर ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताने वाली टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई गई है।
कैप्टन अतुल शर्मा ने शिकायत में आशंका जताई है कि इस तरह की टिप्पणियों से विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैल सकता है और सामाजिक सद्भाव प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने और संबंधित सोशल मीडिया पोस्टों के डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की मांग की है। इसमें पोस्ट का मेटाडाटा, मूल वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज होना आरोपों की पुष्टि नहीं है, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News