file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

लवी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी संगीत के नाम, विक्रमदित्य मुख्य अतिथि कुलदीप ने मचाया धमाल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

कुलदीप शर्मा सहित प्रदेश के नामी कलाकारों ने बांधा समां, पहाड़ी गीतों पर खूब झूमे दर्शक
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह पहाड़ी संगीत के नाम रही। प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला समिति एवं जिला प्रशासन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय लोक गायक कुलदीप शर्मा मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके लोकप्रिय पहाड़ी गीतों पर दर्शकों ने खूब आनंद लिया और पूरा मेला परिसर पहाड़ी संगीत की धुनों से गूंज उठा।


इसके अलावा पहाड़ी संगीत जगत के लोकप्रिय कलाकार अनुज शर्मा, डिम्पल ठाकुर, ऋषभ सलोत्रा और कुमारी अंजली सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया। वहीं, स्थानीय एवं प्रदेश के उभरते कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह को किन्नौरी टोपी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, मेला समिति के सचिव एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष कर्ण शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्र प्रभा नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News