IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

HRTC चालक-परिचालक संघ का सरकार को 31 जुलाई तक का अल्टीमेटम, एक अगस्त से सिर्फ 8 घंटे ही करेंगे काम

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

1 अगस्त से सिर्फ 8 घंटे ही काम करेंगे HRTC चालक-परिचालक, सरकार को दिया 31 जुलाई तक का अल्टीमेटम, सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप, बोले 100 करोड़ का ओवरटाइम पेंडिग।

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालकों ने ऐलान किया है कि वे 1 अगस्त से केवल 8 घंटे ही ड्यूटी करेंगे। इसके बाद वे बसों को खड़ा कर देंगे। यह फैसला निगम के एमडी के साथ वार्ता न होने के बाद लिया गया है। 

चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि आज एमडी से वार्ता होनी थी लेकिन अब मीटिंग के चलते वार्ता नहीं होगी ऐसी जानकारी दी गई।

सरकार और निगम प्रबंधन कई महीनों से वादे कर रहे हैं लेकिन अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का नाइट ओवरटाइम भुगतान लंबित है। 

मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा की थी लेकिन अभी तक उन्हें कुछ नहीं मिला। कर्मचारी अब और ज्यादा शोषण नहीं सहेंगे।

उन्होंने कहा कि समय पर सैलरी नहीं मिलती है। 10 तारिक को उन्हें सैलरी मिली हैं।

मान सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि यूनियन सरकार को 31 जुलाई तक का समय देती है ऐसे में उनकी मांगे सुनी जाती है तो ठीक अन्यथा 1 अगस्त से HRTC कर्मी केवल 8 घंटे काम करेंगे और उसके बाद बसें नहीं चलेंगी। 

Share from A4appleNews:

Next Post

सत्ता की सियासी पटकथा में पर्यटन निगम विवाद, सुक्खू ने बाली को चौंकाया, "न बोर्ड में प्रस्ताव आया न भेजा", "ये कैसी पारदर्शिता"- RS बाली

Sat Jul 12 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में पर्यटन निगम (HPTDC) के 14 होटलों को निजी हाथों में सौंपने के कैबिनेट निर्णय ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस और विवाद को जन्म दे दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में लिए गए इस निर्णय से जहां भाजपा ने सरकार पर […]

You May Like

Breaking News