नियमों के उल्लंघन पर टीसीपी विभाग ने हमीरपुर के 6 लोगों को जारी किए नोटिस

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, हमीरपुर

निर्माण कार्यों में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों के उल्लंघन के चार अलग-अलग मामलों का कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग ने नोटिस कुल 6 लोगों को जारी किए हैं।
 मट्टनसिद्ध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर और बाईपास चौक के पास चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में टीसीपी विभाग के मंडल कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से 3 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।

उधर, नादौन तहसील के टिल्लू मुहाल में चल रहे निर्माण कार्य का भी कड़ा संज्ञान लेते हुए नादौन के नियोजन अधिकारी ने 3 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
 इन सभी नोटिसों में संबंधित लोगों को 15 दिनों के भीतर अवैध निर्माण को हटाने तथा संबंधित जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऐसा न करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बंगाल की खाड़ी में मानसून की सक्रियता में कमी से हिमाचल में नहीं बरस रहे थे बादल, जून में 49% कम बारिश, आज से बरसात पकड़ेगी रफ़्तार

Fri Jul 5 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल में दस्तक देने के बाद ही मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद पिछले तीन दिनों से कुछ ही स्थानों पर बारिश हुई है। पिछले एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 32 फीसदी कम और […]

You May Like