सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

बंगाल की खाड़ी में मानसून की सक्रियता में कमी से हिमाचल में नहीं बरस रहे थे बादल, जून में 49% कम बारिश, आज से बरसात पकड़ेगी रफ़्तार

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल में दस्तक देने के बाद ही मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बावजूद पिछले तीन दिनों से कुछ ही स्थानों पर बारिश हुई है।

पिछले एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 32 फीसदी कम और पूरे जून माह में सामान्य से 49 फीसदी कम बादल हिमाचल में बरसे हैं।

हालांकि आज राजधानी शिमला सुबह से बारिश के आगोश में हैं और रुक रुक कर बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोंभ की सक्रियता में कमी आई है जिससे हिमाचल में तेज हवाएं नहीं आ रही है और प्रदेश में कुछ स्थानों पर ही बारिश हो रही है।

उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटों में प्रदेश में के अधिकतर स्थानों पर मानसून की सक्रियता में बढ़ोतरी होगी।

5 से 6 जुलाई के दौरान प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बढ़ेगी जिससे प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश तो कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश में कुछ जिलों के कुछ एक स्थान पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जिसमें शिमला, सोलन, सिरमौर बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, ऊना जिला के एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती हैं।

उन्होंने बताया कि जून महीने में 101 मिमी बारिश हुई है जो की 49 फ़ीसदी कम है। इस बार बरसात के सामान्य बरसाने की संभावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला ज़िला में सेब परिवहन की दरें अधिसूचित, इस बार "किलो के आधार" पर होगी "सेब ढुलाई", ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

Fri Jul 5 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला सेब सीजन 2024 के दृष्टिगत उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने उपमण्डलवार सेब की ढुलाई पेटियों की बजाए किलो के आधार पर करने के लिए परिवहन दरें निर्धारित की है।उपायुक्त ने कहा कि सभी उपमण्डलाधिकारियों (ना.) द्वारा सेब ढुलाई के दृष्टिगत स्थानीय ट्रक ऑपरेटर यूनियन तथा सेब उत्पादक […]

You May Like

Breaking News