file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा से रजनी पाटिल, विनय कुमार व बाली ने की भेंट, सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति की भेंट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर.एस. बाली ने आज विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धर्मगुरु परम पावन दलाई लामा से आत्मीय भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की माननीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ की प्रति परम पावन दलाई लामा जी को सादर भेंट की। इस दौरान नेताओं ने उनके साथ विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया तथा उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर आर.एस. बाली ने कहा कि परम पावन दलाई लामाका जीवन शांति, करुणा, अहिंसा, धैर्य एवं सहिष्णुता जैसे सार्वकालिक मानवीय मूल्यों की प्रेरणादायी अभिव्यक्ति है। उनका दर्शन और चिंतन संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में मानवता, आपसी सद्भाव और शांति का उनका संदेश विशेष महत्व रखता है।

बाली ने कहा कि परम पावन दलाई लामा का स्नेह, आशीर्वाद और मानवता के प्रति उनका संदेश समाज को शांति, करुणा एवं सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

ठियोग-कोटखाई में चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर हरियाणा से गिरफ्तार, 49 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन बरामद

Mon Nov 16 , 2026
पिंजौर में रहकर हिमाचल के युवाओं तक पहुंचा रहा था नशा, पहले भी ND&PS एक्ट के तहत दर्ज हैं दो मामलेएप्पल न्यूज़, कोटखाई /शिमला जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठियोग-कोटखाई क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को हरियाणा […]

You May Like

Breaking News