file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

शिक्षा मंत्री भारद्वाज ने नवाजे पुलिस और मीडिया कर्मी, बोले-कोरोना आत्मनिर्भर बनने का अवसर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

रविवार को हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला के रिज मैंदान पर शिमला में दिन रात सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला मण्डल ने आयोजित किया था।

\"\"

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया मे हाहाकार मचा रखा है। इस विकट स्थिति में पुलिस के जवान लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं और गरीब असहाय लोगों को खाना व अन्य जरूरी सेवाएं देकर लोगो की मदद भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया भी इस दौर में पल पल की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहा है। ऐसे में मीडिया और पुलिस का हौंसला बना रहे इसलिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सारा भारत इस लड़ाई को एक साथ लड़ रहा है और हम दुनिया मे सबसे पहले इसपे विजय हासिल करेंगे। भारद्वाज ने कहा कि कोरोना भारत के लिए आत्मनिर्भर बनने के लिए भी एक अवसर है।

वन्ही भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला के अध्यक्ष परीक्षित शर्मा ने कहा कि पुलिस दिन रात जनता की सेवा में लगी हुई है और खासकर महिला पुलिस कर्मी जो इस मुश्किल दौर में अपने परिवार के साथ साथ बाहर सेवाएं दे रही है उनका धन्यवाद और होंसला बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम किया गयाहै। उन्होंने कहा कि मीडिया भी इस कोरोना के दौर में हर अपडेट अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों तक पहुंचा रहा है जो सराहनीय है।

Share from A4appleNews:

Next Post

इनरव्हील क्लब शिमला मिडटाउन द्वारा चैड़ी गौसदन में दान किया चारा

Mon May 18 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला इनरव्हील क्लब शिमला मिडटाउन द्वारा Adopted Village Kelti के अन्तर्गत आने वाले गोवर्धन धाम (गऊ शाला)चैडी में, पशुओं के लिए कोविड 19 त्रासदी मे पशुओं को चारे में फीड 4 बोरी, चोकर 7बोरी, खल15kg, तारामीरा15kg, गुड 5kg दिया गया। सभी् क्लब सदस्यों ने सोचा कि करोना महामारी […]

You May Like

Breaking News