IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

जश्न तो 2027 में मनाएंगे जब हिमाचल आत्मनिर्भर होगा, 5 टुकड़ों में बंटी भाजपा उनकी सलाह पर ऐसा न हो 28 से 20 और कांग्रेस 40 से 48 हो जाए- सुक्खू

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, बिलासपुर

बिलासपुर में आयोजित दो साला जश्न में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें हमेशा उच्च पदों से नवाजा और 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दो साल का ये कोई जश्न नहीं समारोह है।

जश्न तो 2027 में उस समय मनाया जाएगा जब प्रदेश आत्मनिर्भर होगा। मौका मिला चेयरमैन और CPS बनने का भी लेकिन संगठन में काम करने को प्राथमिकता दी। जिस प्रदेश का आर्थिक खान खाली हो, कर्ज की लिमिट कम कर दी लेकिन कभी चिंता नहीं की।

फिर भी कर्मचारियों को OPS दी। बीते वर्ष कुल्लू में आपदा आई कुल्लू पूरी तरह कट गया था, 48 घंटे में बिजली, सड़क खोल दी थी।


उन्होंने कहा कि आपदा राहत के लिए प्रदेश सरकार ने 4500 करोड़ जारी किए लेकिन केंद्र से आज तक एक पैसा भी नहीं मिला। इसके बाद राजनीतिक चुनौती मिली और 6 कांग्रेस विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दे दिया।

जयराम जी शुभ ही राज्यपाल के पास चले गए और नए कोट पेंट का ऑर्डर दे दिया। लेकिन देवी देवताओं ने हमें बचा लिया और फिर से 6 सीटें जीत ली।

सुक्खू ने कहा कि संपदा का सभी वर्गों में समान वितरण होगा। लेकिन किसी को लूटने नहीं देंगे। दो साल में कर्मचारियों को 11% डीए प्रदान किया। झूठ जितना भी टकराए लेकिन सच के सामने नहीं टिक पाता।


जेपी नड्डा से कहा कि अपने भाजपा के सभी MLA को टॉयलेट में बैठकर पूछे कि कितना टैक्स लगा। हमारी सरकार में कोई टैक्स नहीं लगा। 2027 के अप्रैल में जश्न मनाएंगे।
गुणात्मक शिक्षा में प्रदेश 21वें स्थान पर आया है।

फैसले सही दिशा में करने पड़ेंगे। भाजपा की 5 साल की सरकार ने सिर्फ कुर्सी बचाने का काम किया और प्रदेश का बेड़ा ग़र्क करने का काम किया। लेकिन हम 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

एक साल में हमारी सरकार में 2200 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया। जबकि भाजपा सरकार ने 10% बढ़ोतरी कर चोर दरवाजे को खोला था, उसे बंद किया।
सीएम ने कहा कि तरह तरह से ही नहीं भाजपा ईडी से भी डरा रहा है। हर्ष महाजन को ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस के पुराने सलाहकार आज भाजपा के सलाहकार बने है। कहीं ऐसा न हो कि भाजपा 28 से 20 और कांग्रेस 40 से 48 हो जाए।
भाजपा अब 5 टुकड़ों में बंट गई है अब अपनी अपनी कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। बिजली सब्सिडी के हमारे फैसलों से गरीब आम लोगों को फर्क नहीं पड़ेगा सभी बड़े कारोबारियों को पड़ेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

बिलासपुर में आयोजित भव्य समारोह में बोले- CM सुक्खू, राजीव शुक्ला, अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह और अन्य कांग्रेस नेता पढ़ें...!

Wed Dec 11 , 2024
सरकार के दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण, प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग का समान विकास किया सुनिश्चित एप्पल न्यूज़, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आज बिलासपुर के लुहणू मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया […]

You May Like

Breaking News