file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

HRTC ड्राइवर यूनियन ने वापस ली हड़ताल, परिवहन मंत्री ने सभी मांगों को 15 दिन में पूरा करने का दिया आश्वासन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया है। वीरवार को सचिवालय में परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर के साथ यूनियन की बैठक में सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद परिवहन निगम के चालक परिचालकों ने 29 मई को हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया है।

वार्ता के दौरान यूनियन के सभी मांगों को 15 दिन के भीतर पूरा करने का आश्वासन मंत्री की तरफ से दिया गया।

ड्राइवर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह का कहना है कि परिवहन मंत्री द्वारा उन्हें वार्ता के लिए सचिवालय बनाया गया था जहां पर उनसे सभी मांगों पर चर्चा हुई।

उन्होंने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया परिवहन मंत्री ने ओवरटाइम जुलाई में देने और छठा वेतन आयोग को लागू करने का भी आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री से विस्तार पूर्वक चर्चा हुई है और उन्होंने 15 दिन के भीतर सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। और यदि सरकार मांगे नहीं मानती है तो आने वाले समय में भी उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

छात्रहित एवं समाज सेवा से जुड़े कार्यों में अखिल भारतीय परिषद की भूमिका सराहनीय- जय राम ठाकुर

Fri May 27 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का नागरिक अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय परिषद सदैव ही छात्रों के हितों के संरक्षण, […]

You May Like

Breaking News