IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

हिमाचल में भैया दूज पर 11 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश, महिला और पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, बोर्ड और निगम रहेंगे बंद; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भैया दूज के अवसर पर बुधवार, 11 नवंबर 2026 को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार, 10 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले के तहत अब महिला कर्मचारियों के साथ पुरुष कर्मचारियों को भी भैया दूज की छुट्टी मिलेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को इस संबंध में निर्णय लिया। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। बुधवार को सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बंद रहेंगे।


मुख्यमंत्री के पास भेजी गई थी अवकाश की फाइल
भैया दूज पर सभी सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास भेजा गया था। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी।
रक्षा बंधन और करवाचौथ पर भी बदली गई थी व्यवस्था
इससे पहले प्रदेश में रक्षा बंधन, करवाचौथ और भैया दूज जैसे त्योहारों पर मुख्य रूप से महिला कर्मचारियों को अवकाश दिया जाता था। मुख्यमंत्री सुक्खू इससे पहले रक्षा बंधन और करवाचौथ पर भी पुरुष कर्मचारियों को छुट्टी देने का निर्णय ले चुके हैं। अब भैया दूज पर भी सभी कर्मचारियों को अवकाश देने से इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
सरकार के इस फैसले से महिला और पुरुष दोनों कर्मचारी भैया दूज का त्योहार अपने परिवार के साथ मना सकेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

आगामी शैक्षणिक सत्र से आरम्भ होने वाले नए सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों के 3100 पद भरे जाएंगे- रोहित ठाकुर

Tue Nov 10 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां शिक्षा विभाग की एक बैठक आयोजित की गई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगभग 9,287 उत्कृष्ट छात्रों को टेबलेट वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा 19 प्रशिक्षकों, 374 सहायक प्रोफेसर और […]

You May Like

Breaking News