बिना त्याग पत्र दिए जेबीटी भर्ती में नही ले पाएँगे भाग अभिषेक ठाकुर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल सरकार द्वारा जेबीटी की 758 पदों को लेकर बैच वाइज़ भर्ती की प्रकिया लगभग शुरू होने जा रही है। जिसमें अब सभी ज़िलों द्वारा अपनी अपनी सूचनाएँ व काउन्सलिंग की तारीख़ भी जारी कर दी गई है। लगभग सभी ज़िलों के उपनिदेशकों द्वारा सभी रोज़गार कार्यालयों से उन्ह लोगों की सूची भी माँगी जा चुकी है जो वहाँ पंजीकृत है। ऐसे में काफ़ी लोग वो भी हैं जो पहले से प्राथमिक स्कूलों में बैच वाइज़ भर्ती द्वारा सेवाएँ दे रहे हैं फिर भी उनका नाम वर्तमान समय में रोज़गार कार्यालय में दर्ज है, इसी वजह से उन्हें रोज़गार कार्यालय द्वारा सभी के नामों की लिस्ट विभाग को जा चुकी है।और उनके द्वारा रोजगार कार्यालय से नाम ना कटवाने के कारण एक बार फिर विभाग द्वारा उन्हें काउन्सलिंग में भाग लेने के लिए कॉल लेटर भेजा गया है।

लेकिन जेबीटी/डी.एल.एड. प्रशिक्षित बेरोज़गार संघ प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने बताया की हालाँकि भर्ती में उन्हें भी कॉल लेटर भेजे गए हो जो पहले से किसी प्राथमिक स्कूलों में सेवाएँ प्रदान कर रहे हो पर वे काउन्सलिंग में भाग तभी ले सकते हैं जब वे पहले वाले स्कूल या जिस भी ज़िला में सेवा प्रदान कर रहा हो वहाँ से त्याग पत्र दें।ऐसे में अगर कोई बिना त्याग पत्र दिए काउन्सलिंग में भाग लेता हुआ पाया गया तो उसके लिए सरकार द्वारा उन पर मुक़दमा और निष्कासित भी किया सकता है। अभिषेक ठाकुर ने बताया की विभाग के पास पहले से ही नियुक्ति प्राप्त अध्यापकों की सूची भी है।
लगभग 12 फ़रवरी से 25 फ़रवरी तक चलने वाली इस बैच वाइज़ भर्ती में अलग-१ वर्गों से हज़ारों लोग इसमें भाग लेंगे। बैच की अगर बात करें तो 2008-10 से आगे को जेबीटी का बैच चला है।जो की विभिन्न वर्गों में विभाजित भी किया गया है।2017 में सरकार द्वारा ईटीटी डिप्लोमा धारकों को जो जम्मू कश्मीर से अपना कोर्स पूरा कर के आए थे उन्हें भी जेबीटी में शामिल किया गया था उन्हें भी इस भर्ती में बुलाया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

छात्र राजनीति से कांग्रेस के उच्च पद तक पहुंची शर्मिला, पार्टी के लिए अथक योगदान ने दिलाई बुलंदी

Tue Feb 9 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला  छात्र राजनीति में पैर रखने के बाद एक के बाद एक अहम पदों पर योगदान देते हुए शर्मिला पटियाल ने प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी तक का सफर तय करने में सफलता हासिल कर ली है। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी व संगठन को लेकर उनके कार्यों को मद्देनजर […]

You May Like