सोलन के बसाल में 24 करोड़ रुपये से निर्मित होंगे 2 ट्विन टावर्ज- राजेश धर्माणी

एप्पल न्यूज, शिमला

नगर नियोजन एवं आवास मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश में सतत और समावेशी शहरी विकास के दृष्टिगत नवाचार अपनाकर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस क्रम में जिला सोलन के बसाल में हाउसिंग कॉलोनी में दो ट्विन टावर्ज के निर्माण के लिए 24 करोड़ 49 लाख 41 हजार 700 रुपये की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन ट्विन टावर में तीन बीएचके के 24 फ्लैट निर्मित किए जाएंगे जिनमें फ्लैट मालिकों के लिए पार्किंग की सुविधा भी रहेगी।
उन्होंने कहा कि हिमुडा प्रदेश में लोगों को किफायती और सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।

प्रदेश में बेहतर बुनियादी अधोसंरचना के साथ निर्माण कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सभी महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी आपदा में 115 करोड़ तबाह, 14 की मृत्यु 31 लापता, 198 रेस्क्यू 357 राहत शिविरों में, अब ड्रोन से चलेगा खोज अभियान -DC

Thu Jul 3 , 2025
*थुनाग में जरूरी भवनों की बिजली आपूर्ति बहाल* एप्पल न्यूज, मंडी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया 30 जून और 1 जुलाई को आई भीषण आपदा के दौरान उपायुक्त ने बताया कि आपदा के चलते कुल 14 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनमें थूनाग […]

You May Like

Breaking News