IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल सरकार ने साढ़े 4 साल में बदले 6 CS, CM ने कहा- हमेशा के लिए नहीं रहता कोई मुख्य सचिव, रामसुभग को देंगे अहम जिम्मेदारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की वर्तमान जयराम सरकार में राज्य के मुख्य सचिव बनने वाले रामदास धीमान सातवें IAS अधिकारी हैं जिन्होंने प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व में राज्य में सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में इतने मुख्य सचिव नहीं बदले गए।

बीते वीरवार राम सुभग सिंह ने कैबिनेट मीटिंग के बाद अचानक राज्य के मुख्य सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। हिमाचल में चुनावी वर्ष चल रहा है। चुनावों तक आरडी धीमान ही अब राज्य के मुख्य सचिव रहेंगे। दिसम्बर 2022 में आर डी धीमान सेवानिवृत होंगे।

आरडी धीमान को तीन IAS अफसरों वर्ष 1987 बैच की IAS अधिकारी ACS निशा सिंह, सेंट्रल डेपुटेशन पर चल रहे 1988 बैच के ही IAS अफसर अली रजा रिजवी और ACS संजय गुप्ता की वरिष्ठता को नजरअंदाज करते हुए मुख्य सचिव लगाया गया है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा की मुख्य सचिव हमेशा के लिए नही होता है. जितने भी मुख्य सचिव रहे उनके साथ काम का अच्छा अनुभव रहा है. राम सुभग सिंह से कोई नाराज़गी नही है। जल्द ही उनको अहम जिम्मेदारी दी जायेगी. मुख्यमंत्री ने इशारों में राम सुभग सिंह को CIC लगाने की बात भी कह दी।

आर डी धीमान को नया CS बनाए जाने के साथ ही राज्य सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह को प्रधान सलाहकार (प्रशासनिक सुधार) बनाया गया है।

ACS पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग निशा सिंह को प्रधान सलाहकार (Traning & FA) और 1988 बैच के अधिकारी व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के ACS संजय गुप्ता को प्रधान सलाहकार (निवारण और सार्वजनिक शिकायत) लगाया गया है।

पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह जुलाई 2023 में रिटायर होंगे। अब उनके मुख्य सूचना आयुक्त CIC बनने की अटकलें तेज हो गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

DC कुल्लू ने बदले अपने आदेश- "अगर खतरा हो तभी हटेगी ट्रैकिंग रूट की कैंप साइट"- गर्ग

Sat Jul 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, कुल्लू जिला में ट्रैकिंग रूट पर स्थापित कैंप साइट को नहीं हटाया जाएगा। यह वन विभाग पर निर्भर करेगा कि यदि कोई कैंप साइट नदी नालों, खड्ड और भूस्खलन जैसे खतरे वाले क्षेत्रों में पड़ती है तो विभाग उसे हटा सकता है। बीते दिन नदियों, खड्डों और नालों […]

You May Like

Breaking News