सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम भी हुए कांग्रेसी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

करसोग

भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट के दावेदार रहे अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज कपूर ने वीरवार को दर्जनों समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया।

उन्हें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू व लोक निर्माण मंत्री एवं लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने पटका पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री की नीतियों में आस्था जताई है। 

पूर्व आईपीएस जगत राम भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। युवराज के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनूप ठाकुर, पूर्व भाजपा महामंत्री दीप राज, बीडीसी सदस्य अनंत राम, पूर्व उपप्रधान परमानंद, नारायण सिंह, गोपाल कृष्ण, चेतन शर्मा, किशोरी लाल, नरेश ठाकुर, कुशल चंद, कुलदीप सिंह, सुंदर सिंह, रूप सिंह, तुला राम, गोपाल गिर, केशव मेहता, बिहारी लाल, परस राम, छाजू राम, मनसा राम, नरेश कुमार, डाबर राम इत्यादि ने भी भाजपा को अलविदा कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा से आये सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। 

युवराज ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए जीजान से काम करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश हित में बेहतरीन काम कर रहे हैं। उनकी नीतियों से हर व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। प्रदेश को ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं, जो खुद गरीब परिवार से संघर्ष कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कंगना रनौत की "स्क्रिप्ट" भाजपा की, "डायरेक्टर" जयराम, "स्टोरी" पिटी हुई, "फ़िल्म" का "फ्लॉप" होना तय- सुक्खू

Fri May 3 , 2024
जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सता रही कुर्सी की भूख, बिकाऊ विधायकों ने भी सिला लिए थे काले कोट एप्पल न्यूज़, करसोग मंडी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग […]

You May Like

Breaking News