IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

यूक्रेन में अभी भी फंसे हैं हिमाचल के 58 छात्र, 410 छात्र सकुशल लौटे- विधानसभा में CM ने सदन में दी जानकारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन में यूक्रेन में फंसे छात्रों के बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापिस लाने के लिए पड़ोसी देशों से ऑपरेशन गंगा के तहत कमर्शियल व भारतीय वायु सेना के विमानों की उड़ानें संचालित की जा रही हैं।

इस संदर्भ में प्रदश सरकार पूर्ण संवेदनशीलता से विदेश मंत्रालय एवं यूक्रेन व पड़ोसी देशों में फंसे प्रदेश के छात्रों व उनके परिवारों से लगातार संपर्क में है।
प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश के 410 छात्र सकुशल वापिस पहुॅंच चुके हैं। अभी प्रदेश के 58
छात्र यूक्रेन अथवा पड़ोसी देशों में हैं। उनकी वापसी के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।

विदेश मंत्रालय से प्राप्त सूचना के अनुसार यूक्रेन के पूर्वी भाग में रूस की सीमा के पास स्थित खारकीव से सभी भारतीय अब निकल चुके हैं।

सूमी शहर में अभी भी भारतीय छात्र फंसे हैं जिन्हें निकालने के लिए विदेश मंत्रालय यूक्रेन व रूस – दोनों देशों से संपर्क में है तथा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश के शेष छात्र भी शीघ्र ही सकुशल लोटेंगें। इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार सभी परिवारों के साथ खड़ी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा में विपक्ष ने CM पर लगाया असंसदीय भाषा के प्रयोग का आरोप, किया वाकआउट नारेबाजी

Mon Mar 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को विधायक जगत सिंह नेगी ने सीएम जयराम के खिलाफ असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया और सदन से नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर दिया। इस दौरान विपक्ष ने जेइया मामा मानदा नेंई, कर्मचारी की शुणदा नहीं नारा […]

You May Like

Breaking News