कुल्लू जिला के गाहर गांव में 12 कमरों का ढाई मंजिला मकान आग में जलकर राख

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

कुल्लू जिला के गाहर गांव में गत  शाम 12 कमरों वाले एक ढाई मंजिला मकान आग में जलकर राख हो  गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब इस मकान में रहने वाले लोग अपने खेत में ही थे तो अचानक मकान में आग लग गई तथा मकान में रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया तथा कुछ भी नहीं बचा सके।

यह मकान लेख राम का था जिसमें वो अपने तीन बेटो सहित रहता था।आग लगने की  सूचना मिलते ही दमकल विभाग के वाहन और गांव के लोग भी  आग बुझाने में जुट गए परंतु कुछ भी ना बचाया जा सका।इसके अलावा मकान के लिए धरातल वाले कमरों में एक युवक मंडल का सामान बर्तन व टेंट हाऊस का सामान इत्यादि थे सभी कुछ जलकर राख हो गया।

इसके अतिरिक्त प्रभावित परिवार की कुछ नगदी, आभूषण व जरूरी कागजात इत्यादि जलकर राख हो गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में करीब एक करोड रुपए का नुकसान होने की आशंका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी भी प्रकार के जानी नुक्सान की सूचना नहीं है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ननखडी के अड्डू गांव में 12 परिवारों के 41 कमरे आग की भेंट चढ़े, 1.5 करोड़ का नुकसान

Fri Feb 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, ललित कुमार रामपुर बुशहर जिला शिमला में रामपुर बुशहर क्षेत्र में ननखड़ी के अड्डू गॉव में वीरवार शाम भीषण अग्रिकांड में गांव के 12 परिवारों के 41 कमरे आग की चपेट में आ गए।वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अड्डू गांव के आधे घर आग की चपेट में […]

You May Like

Breaking News