file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

ननखडी के अड्डू गांव में 12 परिवारों के 41 कमरे आग की भेंट चढ़े, 1.5 करोड़ का नुकसान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ललित कुमार रामपुर बुशहर

जिला शिमला में रामपुर बुशहर क्षेत्र में ननखड़ी के अड्डू गॉव में वीरवार शाम भीषण अग्रिकांड में गांव के 12 परिवारों के 41 कमरे आग की चपेट में आ गए।
वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अड्डू गांव के आधे घर आग की चपेट में आ गए।
ग्रामीणों और पुलिस, प्रशासन और अग्रिशमन विभाग को दमकल कर्मी और प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस और ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गए।
अड्डू गांव के रविंद्र खूंद पुत्र रूप चंद, सुरेश कुमार पुत्र रूप सिंह, रूमाल सिंह पुत्र गोकल राम, टेक चंद पुत्र साध राम, रूप सिंह पुत्र सागर दास के मकान आग की भेंट चढ़ गए हैं। इनमें से पांच परिवारों के 12 परिवारों के सिर से छत छिन गई है। लकड़ी के बने इन पांच घरों में कुल 41 कमरे थे, जो पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गए हैं। अग्रिकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इस अग्रिकांड में जान माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य का जायजा लिया।

आग के कारणों को पता नहीं चल पाया है। प्रभावितों को राहत राशि देने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है।

तहसीलदार ननखड़ी वीना ठाकुर ने बताया कि अड्डू गॉव के बारह परिवारों के घर जलने से करोड़ों का नुकसान हो गया है। जिसमें लगभग 41 कमरों को नुकसान पहुंचा है। ये मकान लकड़ी के बने हुए थे। राजस्व विभाग द्वारा घटना स्थल पर नुकसान का जायजा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का लगाया है।
आग के कारणों की जांच की जा रही है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 48000/-रुपये व तिरपाल वितरित किए गये हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना से प्रेम चंद ने तैयार कर डाले बागान जंगली जानवरों और बेसहारा पशुओं ने बंजर बना दी थी जमीन

Fri Feb 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, आनी कुल्लू जिला के नित्थर के दूरदराज ओडीधार गांव के प्रेम चंद के पास खेती-बाड़ी के लिए अच्छी-खासी जमीन है। महीनों की कड़ी मेहनत के  बावजूद घर में एक दाना अनाज का नहीं पहुंच पाता था। जंगली जानवर और आवारा पशु पिछले कुछ सालों से प्रेम चंद और […]

You May Like

Breaking News