विक्रमादित्य बोले – कंगना मोदी जाप छोड़ अपना विजन बताए, ये सैलानी है 4 जून को लौट जाएगी मुंबई

एप्पल न्यूज, शिमला

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर तीखा जुबानी हमला बोला है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कंगना को न इतिहास की जानकारी है न किसी तर्क की।

कंगना रनौत को मोदी जाप को छोड़कर मंडी के लिए अपने विजन को बताना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को खुली बहस की चुनौती दी है।

विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा की वह 9 मई को मंडी के सैरी मंच पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर अपने विजन को बताते हुए कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि कंगना को मोदी जाप को छोड़कर अपना मंडी को लेकर अपना विजन बताना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कंगना को कोई ज्ञान नहीं है उन्हें न इतिहास का पता है न भूगोल का। वह पर्यटक के तौर पर हिमाचल की सैर करने आई है और 4 जून को मुंबई वापिस लौट जाएंगी।

उन्होंने कंगना के द्वारा रजवाड़ा शाही को लेकर की जा रही बयानबाजी पर भी पलटवार किया और कहा कि सभी राजे रजवाड़े तो आज भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

ऐसे में कंगना क्या टिप्पणी कर रही हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटों के साथ उपचुनाव में जीत हासिल करेंगी।।

Share from A4appleNews:

Next Post

DGP अतुल वर्मा ने संभाला पदभार बोले- हिमाचल में नशे के व्यापार और साइबर क्राइम पर रहेगा पुलिस का विषेश फोकस

Thu May 2 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला 1991 बैच के IPS अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने हिमाचल प्रदेश के नए डीजीपी नियुक्त होने के बाद शिमला पुलिस मुख्यालय में पदभार संभाल लिया है। इसके बाद मीडिया से बातचीत में अतुल वर्मा ने कहा कि नई जिम्मेदारी उनके लिए अवसर और चुनौती दोनों है। हिमाचल […]

You May Like

Breaking News