ADC काज़ा ने आइस हॉकी एसोसिशन लाहुल स्पीति को भेंट किए 25 लाख के हॉकी खेल उपकरण

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, काज़ा
आइस हॉकी एसोसिशन लाहुल स्पीति को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल ने सोमवार को 25 लाख रुपए की लागत से आइस हॉकी खेल उपकरण भेंट किए। रॉयल एनफील्ड और आइशर ने सीएसआर के तहत 25 लाख रुपए के खेल उपकरण दिए है।

इनमें आइस हॉकी के खिलाड़ियों को पूरी किट शामिल है।
स्पीति के छह युवक मंडलों को यह उपकरण वितरित किए जाएंगे। लॉसर, हल, काजा, पिन, शिचलिंग और लालूंग के युवा क्लब शामिल है।

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार आइस हॉकी स्पीति कप का आयोजन भी किया जाएगा। इस कप में स्पीति की टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता और उप विजेता टीम के लिए ट्रॉफी और इनाम रखा जाएगा।

इस कप के आयोजन के लिए आजकल तैयारियां जोरों पर चली हुई है। वर्ष 2019 से स्पीति में आइस हॉकी का प्रचलन शुरू हुआ है। यहां की दो लड़कियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व आइस हॉकी टीम में किया हुआ है। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीत चुके है।
स्पीति में विंटर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए इसी तरह की खेलों का आयोजन किया जा रहा है। स्पीति के प्रमुख क्षेत्रों में आइस हॉकी के रिंक तैयार किए जा रहे है। आइस हॉकी एसोसिएशन और स्थानीय प्रशासन मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है।।
इस अवसर पर आइस हॉकी एसोसिएशन लाहुल स्पीति के उपाध्यक्ष छेरिंग साक्या, कुंजुग गटुक, टेंजिडन छेवांग, चुंडी, ठील्ले, गैलक, समतन, प्रेम कुमार, कुंगा तंडूप सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सियासी संग्राम- सुक्खू सरकार का एक साल का जश्न लेकिन अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को न जानकारी दी न भरोसे में लिया- बोली - संगठन से ही बनती हैं सरकारें

Tue Dec 5 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल कांग्रेस सरकार और संगठन में सियासी घमासान शुरू हो गया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सियासी हमले के बाद कांग्रेस का अंतर युद्ध खुलकर सामने आ गया है। सीएलपी बैठक में न बुलाए जाने और एक साल के जश्न को लेकर प्रतिभा ने मुख्यमंत्री सुक्खू […]

You May Like

Breaking News