IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सियासी संग्राम- सुक्खू सरकार का एक साल का जश्न लेकिन अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को न जानकारी दी न भरोसे में लिया- बोली – संगठन से ही बनती हैं सरकारें

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल कांग्रेस सरकार और संगठन में सियासी घमासान शुरू हो गया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सियासी हमले के बाद कांग्रेस का अंतर युद्ध खुलकर सामने आ गया है।

सीएलपी बैठक में न बुलाए जाने और एक साल के जश्न को लेकर प्रतिभा ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सरकार से नाराजगी जताते हुए संगठन को नजर अंदाज करने के आरोप लगाए हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि एक साल के समोराह के बारे में उनको ज्यादा जानकारी नहीं है और न ही उनको भरोसे में लिया गया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आखिर सरकारें भी संगठन से बनती हैं। संगठन के काम करने से ही कांग्रेस सरकार प्रदेश में बन पाई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वंय संगठन से उभरे हैं और वे हर बार कहते हैं कि वह एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में रहे हैं और आज मुख्यमंत्री हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे चाहती थी कि मुख्यमंत्री संगठन को मजबूती दे, इससे संगठन के कार्यकर्ताओं को भी मनोबल बढ़ना था। 2024 के चुनाव में संगठन काम आएगा।
सभी में तालमेल बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में अगर इस तालमेल को हम बनाए रखेंगे तो इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह आएगा और चुनाव का सामना मजबूती से कर पाएंगे।

दरअसल, बीते शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटरहॉफ में विधायक दल की मीटिंग बुलाई। इसमें सभी विधायकों को बुलाया गया।

मगर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को इसकी जानकारी नहीं दी गई और अब एक साल के जश्न की जानकारी न देने को लेकर प्रतिभा नाराज है।

Share from A4appleNews:

Next Post

इतिहास में सबसे "नकारा" पहला वर्ष "सुक्खू सरकार" का, गारंटियों के नाम पर दिया "धोख़ा " BJP कांग्रेस को देगी करारा जवाब, 11 को धरना प्रदर्शन- बिंदल

Tue Dec 5 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश की वर्तमान काॅंग्रेस सरकार का एक वर्ष 11 दिसम्बर को पूर्ण होगा। प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में किसी भी सरकार का पहला वर्ष इतना नाकारा नहीं रहा जितना वर्तमान काॅंग्रेस सरकार का रहा। सुखविन्द्र सिंह सरकार जिसने एक वर्ष में प्रदेश के विकास को बन्द […]

You May Like

Breaking News