file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

30 सितंबर 2021 को 3 साल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को जल्द किया जाए नियमित -नील राठौर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश के हजारों कर्मचारी जो अनुबंध समय को 3 साल से 2 साल होने का इंतजार करते करते 30 सितंबर 2021 को अपने 3 साल पूरे कर चुके है ! इन में बहुत से कर्मचारी ऐसे है जिनकी नियुक्ति अप्रैल 2018 में हुई है उनके तो 3 साल 6 महीनें पूरे हो चुके है ! ऐसे में इन कर्मचारियों के नियमित होने में देरी करना सार्थक नहीं है।

हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सह सचिव नील राठौर का कहना है आचार संहिता लगने के कारण जल्द से जल्द विभिन्न विभागों को चुनाव आयोग से अनुमति लेकर नियमित आदेश जारी करने चाहिए।

क्योंकि सरकार 31 मार्च 2021 और 30 सितंबर 2021 को 3 साल पूरे करने वाले अनुंबन्ध कर्मचारियों की नियमित होने के लिए अधिसूचना पहले ही मार्च 2021 में एक साथ जारी कर चुकी है !
नील राठौर का यह भी कहना है कि आगे होने वाली जे सी सी बैठक में अनुबंध समय को 3 वर्ष से 2 वर्ष किया जाना चाहिए! क्योंकि ये मांग चाहे जमीनी स्तर पर हो या सोशल मीडिया में,नंबर एक पर है !

अतः हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के सभी प्रदेश व जिला पदाधिकारियों व सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री मंत्री जय राम ठाकुर से गुहार लगाई है कि इस बैठक में इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर सभी अनुबंध कर्मचारियों का अनुबंध समय 3 साल से 2 साल कर लाभान्वित करने की अनुकंपा करें !

Share from A4appleNews:

Next Post

निगुलसरी में रामपुर से ताबो जा रही HRTC बस पर गिरे पत्थर, कई लोग घायल

Mon Oct 4 , 2021
एप्पल न्यूज़, किन्नौर जिला किन्नौर के निगुलसरी में हिमाचल परिवहन निगम की बस पर पत्थर गिरने से उसमें सवार कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जनकाती के अनुसार रामपुर बुशहर से ताबो जा रही बस पर अचानक पत्थर गिर गए। । पत्थर फ्रंट शीशा तोड़कर भीतर घुस गए। […]

You May Like

Breaking News