IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह ने कहा- पुलिस भर्ती का पेपर ‘लीक’ नहीं हुआ, बल्कि ‘बेचा’ गया

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

आनी में जातीय समीकरण को ध्यान में रख बंसी लाल को दिया गया टिकट

एप्पल न्यूज़, आनी

बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल के समर्थन में आनी कस्बे में ऱोड शो किया।

आनी पहुंचने से पहले प्रतिभा सिंह, उनके समर्थक और क्षेत्र की जनता हरिपुर और आनी के बीच घण्टों ट्रैफिक जाम में फंसे रहे।

आनी कस्बे में रोड़ शो के बाद प्रतिभा सिंह ने आनी के राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने जहां कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल के पक्ष में वोट मांगे, वहीं जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा की निवर्तमान सरकार पर जमकर प्रहार भी किये।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कहा कि पुलिस भर्ती के पेपर लीक हुए, जबकि असलियत में पेपर लीक नहीं हुए बल्कि बेचे गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार करती है कि कांग्रेस ने 70 सालों में कुछ नहीं किया, बल्कि उन्हें बताना चाहूंगी कि प्रदेश में विकास कांग्रेस सरकार की ही देन है।

काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आनी विधानसभा क्षेत्र में टिकट की लड़ाई को लेकर स्पष्ट किया कि टिकट किसी का भी काटा नहीं गया, बल्कि जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए बंसी लाल को दिया गया है।

बुधवार को आयोजित इस जनसभा में परस राम को छोड़कर बाकी सभी टिकटार्थी एक मंच पर दिखे।

जबकि परस राम पहले ही आजाद प्रत्याशी अपना नामांकन भर चुके हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में कर्मचारियों को दी गई मतदान प्रक्रिया की ट्रेनिंग, ईवीएम और वीवीपेट की बारीकियों से करवाया अवगत

Wed Oct 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर 12 नवंबर को मतदान होना है जिसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है। शिमला के पोर्टमोर स्कूल में आज चुनाव में लगी कर्मचारियों की पहली रिहर्सल करवाई गई और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। […]

You May Like

Breaking News