होमस्टे में आधी रात को डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने दी दबिश, सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एप्पल न्यूज़, झाकड़ी /रामपुर बुशहर
शिमला पुलिस ने जुआ खेलने के मामले में सात व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना झाकड़ी में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3 एवं 4 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 और 12 नवंबर की मध्यरात्रि को डिटेक्शन सेल, उपमंडल रामपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक होमस्टे में दबिश दी। इस दौरान मौके पर सात व्यक्ति ताश के पत्तों के माध्यम से जुआ खेलते हुए पाए गए।

आरोपियों की पहचान खुशपाल मेहता निवासी सनारसा, जगदीप सिंह निवासी जनकपुरी (किन्नौर), शिव सिंह निवासी चांदपुर, निका राम निवासी सनारसा, राजेंद्र ठाकुर निवासी समेज (कुल्लू), सतीश कुमार निवासी पाटी बसारा तथा कीरत देव निवासी मोहाली (कुल्लू) के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त 52 ताश के पत्ते और 10,000 रुपये की नकदी बरामद की है। इस संबंध में थाना झाकड़ी में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।










