IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला ढली- संजौली सुरंग के दोनों छोर मिले- जल्द होगी शुरू- 53 करोड़ से बनने वाली य़ह टनल स्मार्ट सिटी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट- कोहली

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला के ढली- संजोली को जोड़ने वाली डबल लेन टनल के दोनों सिरे जोड़ दिए गए है। इस साल अक्टूबर तक काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
147 मीटर लंबी इस टनल के बनने से संजौली व ढली मे आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। स्मार्ट सिटी के तहत बनने वालीं इस टनल की आधारशिला 11 मार्च को रखी गयीं थीं ।

नगर निगम शिमला के आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि 53 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में बनने वाला यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है।

उन्होंने बताया कि लगभग छ माह में ही राजधानी के संजौली और ढली के बीच बनाई जा रही ढली डबल लेन सुरंग के दोनों किनारे आपस में जुड़ गए है । उन्होंने उम्मीद जताई है कि इसी साल ये सुरंग वाहनों के यातायात के लिए खोल दी जायेगी ।

आशीष कोहली ने बताया कि नगर निगम शिमला के अंतर्गत पड़ने वाली संजौली ढली की मौजूदा टनल का निर्माण अंग्रेजो ने शिमला को समर कैपिटल बनाने के बाद किया था।

जो आज भी ऊपरी शिमला को शिमला के साथ जोड़ने का मुख्य मार्ग है । नयी टनल के बनने से ऊपरी शिमला के लिए लगने वाले जाम से निज़ात मिलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी में 103 लोगों ने कमाया रक्तदान का पुण्य, संस्था के माध्यम से अब तक 81 लोग ले चुके हैं मरणोपरांत अंगदान की शपथ

Tue Sep 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी पिछले 11 वर्षों से आरटीआई और सामाजिक सुधार पर काम कर रही सचेत संस्था ने अपने 11वें स्थापना दिवस के मौक़े पर अपना 9वां रक्तदान एवं अंगदान प्रेरणा शिविर आयोजित किया। इस रक्तदान शिविर में 110 रक्तदानी पहुंचे, जिनमें से 103 लोग रक्तदान कर पाए।  […]

You May Like

Breaking News