नगर पंचायत आनी और निरमंड के अध्यक्ष उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ

1
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा, आनी

नगर पंचायत आनी और निरमंड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को एसडीएम आनी चेत सिंह ने शपथ दिलाई। नव निर्वाचित नगर पंचायत आनी और निरमंड के लिए अप्रैल माह में चुनाव सम्पन्न हुए हैं। इसके चलते बीते माह ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो चुका है।

इसी कड़ी में आज एसडीएम कार्यालय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को एसडीएम द्वारा शपथ दिलाई गई। आनी नगर पंचायत के लिए सरसा देवी और देवेंद्र शर्मा, निरमंड नगर पंचायत के लिए ममता देवी और विकास शर्मा को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।

एसडीएम ने इस मौके पर दोनों नगर पंचायतों के नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से कोरोना से निपटने के लिए सहयोग की अपील की। साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि आनी और निरमंड नगर पंचायतों के जन प्रतिनिधी बाहर से आने वाले लोगों की सही सूचना प्रशासन तक पहुंचाएं। कोरोना से संक्रमित लोगों की हर संभव सहायता करें। प्रशासन इस संबंध में जन प्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग करेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

CPIM MLA राकेश सिंघा बोले-नही लगाऊंगा झंडी, कैबिनेट का विधायकों को झंडी लगाने का निर्णय गलत समय पर

Wed May 26 , 2021
एप्पल न्यूज़,शिमला माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि पिछले कल बैठक में जिस तरह से निर्णय लिया गया कि अब विधायकों को झंडी मिलेगी लेकिन राकेश सिंघा ने साफ तौर से कहा कि जिस कमेटी में यह निर्णय लिया गया वह इस कमेटी का समर्थन नहीं करते और सरकार […]

You May Like