तोरुल रवीश ने संभाला उपायुक्त किन्नौर का कार्यभार, जिला को मिली चौथी महिला DC 

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

वर्ष 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई ए एस) अधिकारी तोरुल एस रवीश ने आज उपायुक्त किन्नौर के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रोबेशन के दौरान तोरुल एस रवीश जिला सोलन में सहायक आयुक्त रही।

इसके बाद उपमंडल दण्डाधिकारी अंब जिला ऊना तथा अतिरिक्त उपायुक्त जिला बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
उपायुक्त किन्नौर का कार्यभार संभालने से पहले वह विशेष सचिव हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग का कार्यभार संभाल रही थी।
हरियाणा से सम्बन्ध रखने वाली तोरुल एस रवीश जिला किन्नौर की चौथी महिला उपायुक्त हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा सोलन और चंडीगढ़ में हासिल की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

डबल इंजन से विकास मात्र "जुमला"- भाजपा सरकारों के वित्तीय कुप्रबंधन ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को किया कमजोर- रोहित-अनिरुद्ध

Mon Feb 20 , 2023
कहा, भाजपा नेताओं में सत्ता खोने की छटपटाहट और बौखलाहट, इसीलिए कर रहे बेबुनियाद बयानबाजी एप्पल न्यूज़, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां जारी संयुक्त प्रेस वक्तव्य में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के कर्ज से […]

You May Like

Breaking News