IMG_20250501_120218
IMG-20250530-WA0009
file_00000000784861f8b70cfecce65018fe (1)
previous arrow
next arrow

कांग्रेस सरकार के रावण की तरह 10 सर, जितने मर्जी काट लो वापस आ जाते हैं- नंदा

file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_0000000006c861fb9906286a4ab087a2
file_000000006e746230a2a51781dd51f8fa
previous arrow
next arrow

विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हिमाचल को केंद्र से 11000 करोड़ की आर्थिक मदद मिलती है पर उस पैसे से प्रदेश सरकार सैलरी पेंशन देती है

एप्पल न्यूज,शिमला

भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे से घबराए कांग्रेस के नेता एवं मंत्री।

झूठे आरोप लगा कर जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता, दम है तो कांग्रेस को सच बोलना चाहिए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कांप उठती है, झूठ बोल जनता को गुमराह करती है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक लाख करोड़ के कर्ज के आंकड़े पर कांग्रेस के नेताओं ने पहुंचने का काम किया, यह कर्ज खर्च का हुआ यह अभी तक पता नहीं और इतना कर्ज का पैसा वर्तमान कांग्रेस में लिया है उसकी वजह से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है।

कर्ज का पैसे खर्च कहां हुआ उसकी पूरी जानकारी जनता के बीच कांग्रेस पार्टी को लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्ज लिया और एक ढेले का विकास कार्य हिमाचल प्रदेश में नहीं किया और फिर भी केंद्र सरकार को कोसने का काम यह कांग्रेस सरकार कर रही है।

यहां तक कि प्रदेश में चले चलाए काम बंद हो गए है, हिमाचल में 11000 करोड़ रु केंद्र सरकार ने विकास के लिए भेजे पर इस सरकार से उस पैसे से 1000 करोड़ रु प्रति महीना सैलरी देने का काम किया।

नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर प्रकार का माफिया सक्रिय है और हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध एवं अर्की के नेता अवस्थी हिमाचल प्रदेश में चल रहे माफिया के संरक्षक है।

हिमाचल में शराब माफिया, नशा माफिया, कबाड़ माफिया, भू माफिया, खनन माफिया, वन माफिया, जल माफिया और हर प्रकार का माफिया सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के बेटे हैं और उन्होंने हिमाचल प्रदेश की आवाज को केंद्र सरकार के समक्ष हमेशा उठाया है, जब-जब हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद या आधुनिक सुविधाओं की जरूरत पड़ी है तब तब जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्र से मदद राशि लाने में अग्रिम भूमि का निभाई है।

शायद कांग्रेस के नेता भूल गए हैं कि आपदा के समय अगर केंद्र से 3000 करोड़ की राशि अगर कोई लाया तो वह जगत प्रकाश नड्डा, अनुराग ठाकुर एवं जयराम ठाकुर है। अगर सच में कांग्रेस के नेता अंधे हो गए हैं तो उसे बात का तो हम कुछ नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ना सैलरी का ना पेंशन का भुगतान समय पर हो रहा है, प्रदेश के कोने-कोने में कर्मचारी, आम जन मानस, सरकार के खिलाफ सड़कों पर है।

एक के बाद एक सरकार को अल्टीमेटम मिल रहे हैं, पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। विफल और प्रदेश विनाशक तो कांग्रेस की सरकार है पर दोषारोपण भाजपा पर क्यों ?

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, सर्व शिक्षा अभियान, स्टार, नगर इकाइयों के सशक्तिकरण योजना, नाबार्ड के प्रतिवर्ष 11000 करोड रुपए मिलते हैं जिससे यह सरकार अपने खर्चों की पूर्ति करती है। अगर यह पैसा हिमाचल प्रदेश में आना बंद हो जाएगा तो हिमाचल प्रदेश में सरकारी तंत्र भी बंद हो जाएगा।

कांग्रेस की एक मंत्री की तो भाषा भी नियंत्रण में नहीं रही है, कभी वह देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और कभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ तीखे शब्दों का प्रयोग करते हैं।

जिस प्रकार की भाषा मंत्री जी की है वह समाज के लोगों को ठीक नहीं लगती इसके लिए तो लगातार उनको जनता के बीच जाकर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस के नेताओं को केवल मात्र झूठ बोलना आता है और उसमें तो इन्होंने एचडी की डिग्री प्राप्त कर रखी है झूठ बोलने का प्रशिक्षण केंद्र अगर किसी पार्टी के पास है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

नंदा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के रावण के 10 सर है, जितने मर्जी काट लो इनके कुप्रबंधन के सर बार-बार उत्पन्न होते रहते हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

आजादी के बाद डोडरा क्वार में पहली बार मनाया गया महिला दिवस

Sat Mar 8 , 2025
एप्पल न्यूज, डोडरा क्वार शिमला आज हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें उपमंडल दण्डाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश रामोत्रा, डॉ अक्षिता, डॉ सचिन एमओ क्वार विशेष रूप में शामिल रहे। इस उपलक्ष पर डोडरा क्वार के महिला मंडल के सदस्य तथा अन्य महिलाओं […]

You May Like