file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू से भेंट करने शिमला पहुंची “मिस अर्थ इंडिया”-2022 वंशिका परमार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मिस अर्थ इंडिया-2022 वंशिका परमार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की।
हमीरपुर जिला के नादौन उपमण्डल के धनेटा गांव से सम्बंध रखने वाली वंशिका ने 19 वर्ष की आयु में नवम्बर, 2022 में फिलीपीन्स में आयोजित प्रतियोगिता में यह खिताब हासिल किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वंशिका की इस उपलब्धि से अन्य लड़कियों को भी अपनी पसंद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।

उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रदेश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों से हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं।

उन्होंने वंशिका से महिला सशक्तिकरण में प्रदेश सरकार के प्रयासों को संबल प्रदान करने तथा एकल बेटियों के कल्याण के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।  
वंशिका परमार ने प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने में अपना सहयोग प्रदान करने की भी इच्छा जताई।

पांगी का “जुकारू उत्सव”- 20 दिन में गेंहू कितना अंकुरित हुआ- देता है आने वाली फसल का संकेत https://a4applenews.com/himachal-pradesh/93145.htm

उन्होंने अवगत करवाया कि वह वर्ष-2023 में घाना की पर्यटन दूत रह चुकी हैं और फिलीपीन्स में भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के अभियान से जुड़ी रही हैं।
इस अवसर पर वंशिका परमार की माता रितु परमार तथा पिता ग्रुप कैप्टन सुशील कुमार परमार भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम भूल गए, भाजपा सरकार की नीतियों व वित्तीय कुप्रबंधन ने ही हिमाचल को आर्थिक संकट में डाला, अपनी नाकामियां न छुपाओ- मत भूलो आंदोलन भी कुचले- कांग्रेस

Tue Feb 13 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर द्वारा प्रदेश के आर्थिक हालात पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर एवं मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शायद यह भूल गए हैं कि उनके शासनकाल में ही भाजपा सरकार […]

You May Like

Breaking News