file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

आदर्श युवा मंडल गाड़ ने मनाया पर्यावरण दिवस, किए कई कार्यक्रम

8
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

हर वर्ष 5 जून को अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इसी उपलक्ष्य में आदर्श युवा मंडल गाड़ ने भी गाँव मे इसे मनाया । जिसमे युवा मंडल की सदस्या अंकिता, सारिका, आर्यन ,गुनगुन, अपर्णा, वरुण ने भाषण के माध्यम से ऋजुल, आदर्श, सारा, ने कविता के माध्यम से लोगो को पर्यावरण के महत्व को बताया ।

\"\"

सभी वक्ताओ ने सभी से आग्रह किया कि वे पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए हर वर्ष पौधा रोपण करे ओर वन कटाव को कम करने का प्रयास करे ।

वही आदर्श युवा मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिवस पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनैतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए मनाया जाता है।

इसकी शुरुआत 1972 में 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। वही इस कार्यक्रम में प्रवीण, सुरेखा, राजेश, विवेक, रीता, सुभाष, मीना नीरज, आदि अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

निरमण्ड की 8 माह की बच्ची कोरोना संक्रमित, कुल्लु में अब तक 1399 सेंपल जांचे- डीसी

Sat Jun 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लु   जिला में लिए गए कुल 1399 सैंपलों में चार पाॅजिटिवउपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने जानकारी दी कि बीते शुक्रवार देर रात प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार निरमण्ड क्षेत्र की 8 माह की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसी के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर […]

You May Like

Breaking News