file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 24 को रामपुर में गरजेगा NPS कर्मचारी महासंघ, मानसून सत्र से पहले मांग न मानी तो सरकार के खिलाफ चलाएंगे जनजागरण अभियान- कुशाल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एनपीएस कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। पूरे प्रदेश में एनपीएस कर्मचारी जिला स्तर पर पुरानी पेंशन की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन कर रहें हैं। इसी कड़ी में 24जुलाई को शिमला के रामपुर में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने बताया कि कर्मचारी पिछले लम्बे समय से ओपीएस की मांग कर रहें हैं लेकिन सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही हैं।

उन्होंने कहा कि ओपीएस राष्ट्रव्यापी मुद्दा है। कर्मचारी 2015 से ओल्ड पेंशन की बहाली की मांग कर रहें हैं। इसको लेकर कर्मचारी मुख्यमंत्री से मिले। कमेटी भी बनाई गई वह क्या कर रही हैं इसकी कोई जानकारी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारें कॉर्पोरेट के दबावों में काम कर रही हैं। कर्मचारियों में निराशा है और पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर रैलियां की जा रही हैं।

24 जुलाई को शिमला के रामपुर में रैली होंगी। अगर सरकार मानसून सत्र से पहले उनकी मांग नहीं मानती हैं तों सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव कर जनजागरण अभियान चलाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

जनआकांक्षाओं को समझते हुए सरकार ने हर वर्ग के लिए बनाई योजनाएं, बिक्रम सिंह ने ठाकुर कोटला बेहड़ में जनसंवाद में कही ये बात

Mon Jul 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, देहरा उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला बेहड़ में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा […]

You May Like

Breaking News