file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

चंडीगढ़ से चंबा जा रही बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 35 घायल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में चंडीगढ़ से आ रही बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ है। बताया जा रहा है बस में करीब 35 लोग सवार थे, अब तक 15 लोगों को रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल पहुंचा दिया गया है।

\"\"

यह हादसा चंबा-पठानकोट राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हडोठा के समीप हुआ। चंबा से घटनास्‍थल करीब 25 किलोमीटर दूर है। हादसे की सूचना मिलते ही स्‍थानीय लोग तुरंत खाई में उतर गए व राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासन भी कुछ देर में ही मौके पर पहुंच गया। यह बस चंडीगढ़ से पठानकोट होते हुए चंबा आ रही थी। बस में कई लोग चंडीगढ़ से होली मनाने घर आ रहे थे। लेकिन चंबा से कुछ दूरी पर ही यह हादसा हो गया।

घायलों को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया। लेकिन अस्‍पताल में एक ही चिकित्‍सक होने के कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया। चंबा के विधायक पवन नैयर भी अस्‍पताल में पहुंचे हैं।

बस दुर्घटना की पूरी जानकारी पढ़े

चंबा पठानकोट मार्ग पड़ चेहली के पास एक HRTC बस अनियंत्रित होकर गिर गई है। उपरोक्त सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर चम्बा व पुलिस चौकी द्रडा का पुलिस दल मौका पर पहुंचा तो पाया कि HRTC बस नंबर HP 73-4621 जो देहरादून से चम्बा की तरफ को आ रही थी। उपरोक्त बस को नरेश कुमार सुपूत्र सुभाष निवासी ज्वाली (कांगड़ा)( 38 वर्ष) चला रहा था। बस में सवार सवारियों को दमकल विभाग व स्थानीय लोगों की सहायता से घायल हुए व्यक्तियों को उठाकर पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाया गया।
अन्वेषण के दौरान यह पाया गया कि उपरोक्त दुर्घटना चालक की लापरवाही तथा तेज रफ़्तारी के कारण हुई है जिस पर उपरोक्त (चालक) के खिलाफ भारतीय दण्ड सहिन्ता की धारा 279, 337, 304Aके अंतर्गत पुलिस थाना सदर चम्बा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

उपरोक्त बस नंबर HP73-4621 हादसा में मृतकों की सूची:-
1)योगेश कुमार पुत्र कैलाश चंद निवासी बनगोटू डाकघर चम्बा उम्र 47 वर्ष।
2) पूजा कुमारी पत्नी स्व० करण निवासी पकाटाला उम्र 28 वर्ष
3) राजीव कुमार पुत्र खंखो राम निवासी सलेड़ी नाली डाकघर रठियार (उम्र 37 वर्ष) ।
4)मनी राम उर्फ नीलम पुत्र सुखदेव निवासी बकल डाकघर राड़ी (उम्र 33 वर्ष)।
5)दावत अली पुत्र शेर मोहमद निवासी दड़वा डाकघर डियूर तहसील सलूणी उम्र 30 वर्ष।

उपरोक्त बस नम्बर HP 73 -4621 हादसा में घायलों की सूची :-
1) विपन कुमार पुत्र परस राम गॉव मिल्हा डाकघर डाकघर सिंगी (उम्र (26 वर्ष)
2) सिया पुत्री सुखा सिंह निवासी पकाटाला (उम्र 7 साल)
3) तमना पुत्री संजीव कुमार निवासी मियाडी गला (उम्र 13 साल)।
4) बबलू पुत्र सेठ राम निवासी राठी उम्र 27 वर्ष
5)सुनील पुत्र प्रकाश चंद निवासी खडोट डाकघर गंगथ(कांगड़ा) उम्र 31 वर्ष।
6)दावत अली पुत्र शेर मोहमद निवासी डियूर (उम्र 30 वर्ष)
7)पंकज पुत्र जोधा राम निवासी प्रोमटा (मंगला) उम्र 24 वर्ष
8) सुखपाल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी धुलड़ा(अमृतसर) उम्र 27 वर्ष।
9) फारूक पुत्र जमला निवासी सतोली (डियूर) उम्र 32 वर्ष
10) देशो पुत्र सखरा गॉव चाकलो डाकघर लुड्डू (उम्र 61 वर्ष)
11) भगत राम पुत्र बलदेव राम निवासी साहो डाकघर आयल (चुराह ) उम्र 30 वर्ष
12) ब्रज मोहन सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी धार (दूदरोट)(J&K)
13) शुभम कुमार पुत्र कमल कुमार निवासी नगोड़ी (साच) उम्र 27 वर्ष।
14) डोलमा देवी पत्नी चंदू राम निवासी मंगली (चुराह) 35 वर्ष
15) कमलेश कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी मसरुण्ड (उम्र 38 वर्ष)।
16)ललिता पुत्री राजकुमार निवासी सरोल( उम्र 22 वर्ष)
17)लोकिन्द्र पुत्र सुंदर सिंह निवासी बडोना (रजेरा) उम्र 25 वर्ष
18) सरन सिंह पुत्र ज्ञानू राम निवासी ब्रेही उम्र 45 वर्ष।
19)रुशाली मल्होत्रा सुपुत्री पवन मल्होत्रा निवासी हरदपुरा (उम्र 21 वर्ष)
20) तनु पत्नी विपिन सिंह निवासी चुकरा (रजेरा) उम्र 25 वर्ष)
21)कर्म चंद पत्नी दीवाना निवासी भडाठा (रुनुकोठी)(उम्र 9 वर्ष)।
22) हितेश डोगरा पुत्र सुभाष चंद निवासी कंधवाला (सलूणी) उम्र 22 वर्ष
23) मंजीत पुत्र हंस राज निवासी सेरी (मसरुण्ड)।
24) बिटू पुत्र महाजन निवासी रोड़ी खुन्देल (भरमौर) (उम्र 25 वर्ष)
26) विपन कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी रजेरा उम्र 30 वर्ष
27)कुणाल पुत्र सुनील कुमार निवासी ओबड़ी उम्र 20 वर्ष।
28) अशोक कुमार पुत्र देसो निवासी चकला (लुड्डू) उम्र 43 वर्ष।
29) चंदू राम पुत्र बाजीरु राम निवासी मंगली (तीसा)उम्र 35 वर्ष।
30) दीपिका पुत्री चंदू राम निवासी मंगली (तीसा)।
31)लांबो देवी पत्नी देश राज निवासी चकला लुड्डू उम्र 60 वर्ष।
32)अशोक कुमार पुत्र सुखदेव सिंह स्पेचा (भरमौर) उम्र 21 वर्ष।
33)हर्शिता कालिया पुत्री चंदशेखर कालिया मोहल्ला कश्मीरी उम्र 21 वर्ष।
34) बन्नू ठाकुर पुत्री जैसी राम निवासी धरवाला उम्र 18 वर्ष।
35) योगिता पुत्री पूर्ण सिंह निवासी हाउस नंबर 69 सूरज पुर (कालका) उम्र 21 वर्ष।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने बाॅक्सिंग खिलाड़ी आशीष चौधरी को दी बधाई

Wed Mar 11 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ने बाॅक्सिंग खिलाड़ी आशीष चौधरी को दी बधाईमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी जिला के सुन्दरनगर के बाॅक्सिंग खिलाड़ी आशीष चैधरी को ओलम्पिक क्वालीफायर मुकाबले मंे शानदार प्रदर्शन करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने आशा व्यक्त की कि आशीष चैधरी आगामी मुकाबलों में और अच्छा प्रदर्शन […]

You May Like

Breaking News