file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हादसा- शिमला के ठियोग में 150 मीटर खाई में गिरी स्कॉर्पियो कार, 19 वर्षीय युवक की मौत

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला जिला के ठियोग में बीती रात एक स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमे सवार 19 वर्षीय एक युवक की दुखद मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान कृष पुत्र राजेश निवासी नारकंडा कंडियाली में नरेल गांव के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रात में ही युवक को ठियोग अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा फागू के थर्मटी से गदेवग सड़क पर हुआ है। कृष नामक युवक HP64A-5500 नंबर स्कॉर्पियो गाड़ी में गदेवग की ओर जा रहा था।

रात नौ बजे के करीब लोगों ने जैसे ही गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो स्थानीय लोग रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस के अनुसार, गाड़ी सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे गिरी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 13 मई तक खराब रहेगा मौसम, खूब बरसेंगे बादल, गर्मी से राहत

Sat May 11 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। शुक्रवार देर शाम को भी राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मैदानी जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने […]

You May Like

Breaking News