IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

पूर्व CM जयराम ठाकुर ने आनी-निरमंड के 200 पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

आनी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत समारोह का आयोजन, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

एप्पल न्यूज़, आनी

देवभूमि आनी में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आनी बाजार को फूलों से सजाया गया तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर ने कहा कि यह समारोह आनी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित किया गया है। इसमें आनी और निरमंड विकास खंड के करीब 200 पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश की महिलाएं आज भी 1500 रुपये की आर्थिक सहायता का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच आनी विधानसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में हुए चुनावों में कई स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

इस अवसर पर आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आनी की जनता के साथ विकास और अन्य मुद्दों पर भेदभाव हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के कार्यों का जवाब देगी।

कार्यक्रम के दौरान आनी और निरमंड विकास खंड के लगभग 200 पंचायत प्रतिनिधियों, जिनमें पंचायत प्रधान भी शामिल थे, को सम्मानित किया गया। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News