file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

चन्द्र ताल झील में डूबे युवक का शव किया बरामद, परिजनों को सौंपा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, काज़ा

काज़ा उपमंडल के तहत चन्द्र ताल झील में डूबे युवक का शव सोमवार शाम को रेस्क्यू किया गया। बीबीएमबी के वरिष्ठ गोताखोर बीरबल सिंह की अगुवाई में पांच सदस्य की टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया था। 22 अगस्त को पुलिस स्टेशन काजा को 19 वर्षीय अमर चन्द वार्ड नंबर 5 मनु बाजार मनाली जिला कुल्लू की चन्द्र ताल झील में लापता होने की सूचना मिली थी।

\"\"

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची लेकिन रेस्क्यू कार्य बिना गोताखोर के सम्भव नहीं था । सोमवार को जब गोताखोरों का दल पहुंचा तो रेस्क्यू कार्य तीव्र गति से चला। रेस्क्यू टीम को लोसर महिला मण्डल ने खाना मुहैया करवाया । युवक का शव सोमवार शाम को झील से निकाला गया और पोस्ट मार्टम के लिए सीएचसी काजा लाया गया। मंगलवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया। रेस्क्यू के समय एसडीएम जीवन सिंह नेगी, डीएफओ हरदेव नेगी, ए एस आई चुंग राम और राजस्व विभाग की टीम विशेष तौर पर मौजूद रही। एसडीएम जीवन सिंह नेगी ने बताया कि शव को रेस्क्यू करके पोस्टमार्टम करवाने के परिजनों को सौंप दिया गया। ।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर में NH-5 पर श्रीमती ढांक के पास ITBP का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवान सतलुज में बहे

Tue Aug 25 , 2020
एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा, किन्नौरजिला किन्नौर में ITBP का एक वाहन सड़क मार्ग से नीचे सतलुज नदी में जा गिरा। वाहन में आई टी बी पी के चालक सहित एक जवान सतलुज नदी मे बह गए । वाहन रिकांगपिओ से डुवलिंग पोस्ट की और जा रही थी।दुर्घटना की सूचना मिलते […]

You May Like

Breaking News