किन्नौर में NH-5 पर श्रीमती ढांक के पास ITBP का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवान सतलुज में बहे

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा, किन्नौर
जिला किन्नौर में ITBP का एक वाहन सड़क मार्ग से नीचे सतलुज नदी में जा गिरा। वाहन में आई टी बी पी के चालक सहित एक जवान सतलुज नदी मे बह गए ।

\"\"


वाहन रिकांगपिओ से डुवलिंग पोस्ट की और जा रही थी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व किन्नौर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस व स्थानीय प्रशासन मौके पर आईटीवीपी रिकांगपिओ बटालियन की 17 वी वाहिनी के जवानों द्वारा दोनों लोगों की तलाश जारी। एस पी किन्नौर एस आर राणा ने मामले की कि पुष्टि।

सतलुज नदी में गिरा वाहन आई टी बी पी के दो जवान लापता

लापता जवानों को ढूंडने के लिए चलाया सर्च अभियान

जिला किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर श्रीमती ढांग के पास मंगलवार को एक आईटीवीपी का वाहन (जिप्सी) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । वाहन में चालक साहित आई टी वी पी का एक जवान सवार बताए जा रहे थे जो कि सतलुज ववनदी के तेज बहाव मे बह गए है जिनकी की खोज जारी है।
लापता जवानों में प्रदीप चंदेल (29 बर्ष) चालक पुत्र तुलसी राम निवासी बटोली , तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर तथा राइफल मैन नीमा दमडुब (25 वर्ष) पुत्र सवांग दोर्जे निवासी ग्रैंग , जिला पश्चिमी मिमया अरुणाचल प्रदेश है।

जानकारी के अनुसार चालक प्रदीप चंदेल व राइफल मैन नीमा दमडुब आई टी वी पी के वाहन (जिप्सी ) नंबर सी एच 01 जी ए – 5408 में सवार होकर
रिकांगपिओ से पूह की तरफ जा रहे थे कि स्पीलो से आगे श्रीमती ढांग के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे वाहन सड़क मार्ग से नीचे सतलुज नदी के किनारे गिर गया व वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा प्रदीप व नीमा सतलुज नदी के तेज बहाब में वह गए। यह दोनों जवान 17 वी वाहिनी आई टी बी पी रिकांगपिओ के हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्पीलो से पुलिस टीम तथा आईटीबीपी रिकांगपिओ बटालियन के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए तथा वहां पर जवानों को ढूंढा परंतु गाड़ी में दोनों में से एक भी जवान नहीं था ,जिस पर लापता जवानों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया गया परंतु नदी में पानी का बहाब अधिक होने के कारण लापता जवानों का कुछ पता नही चल पा रहा है। समाचार लिखे तक लापता जवानों का कुछ पता नहीं चल पाया था तथा उनको ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी था।
वहीं एस पी किन्नौर एस आर राणा ने बताया कि इस घटना में चालक सहित आईटीबीपी का एक अन्य जवान सतलुज नदी में बह गए हैं जिनको ढूंढने के लिए पुलिस ने आईटीबीपी व स्थानीय लोगों की सहायता से सर्च अभियान चलाया गया है परंतु अभी तक लापता है जवानों का कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक राइफल व पर्स आदि भी बरामद किए हैं तथा पुलिस घटना के कारणों की पता लगा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल BJP की पहली सेमी वर्चुअल बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की वाह वाह बोले- जन सेवा को अपना ध्येय मानकर किया जा रहा हर वर्ग का समान विकास

Tue Aug 25 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की पहली सेमी वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला से हुआ ।प्रदेश कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने की। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेषरूप से उपस्थित रहे […]

You May Like

Breaking News