file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

आक्रोश- पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हजारों कर्मचारियों का शिमला में जोर दार प्रदर्शन, 103 टनल के पास किया चक्का जाम

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियो ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को सेंकडो कर्मचारी सर्कुलर मार्ग से रैली निकालते हुए विधानसभा के तरफ आ रहे थे कि उन्हें 103 सुरंग के पास ही रोक दिया गया।

गुस्साए कर्मचारियो ने बीच सड़क पर ही बैठ गए और जोर दार प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर लम्बा जाम को देखते हुए पुलिस ने बायपास से यातयात बहाल किया।

ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियो ने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन करना था ,कर्मचारियो के रास्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधू के नेतृत्व में एक रैली बायपास क्रॉसिंग से विधानसभा की ओर आ रही थी।

लेकिन जैसे ही तो 103 के बाद पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें विधानसभा जाने से रोक दिया कर्मचारियों ने बीच सड़क पर ही बैठकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ओल्ड पेंशन कर्मचारी यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधू ने बताया कि यह उनका हक है और लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को ओल्ड पेंशन बहाल करनी होगी।

उनका कहना था कि विधायक या सांसद 1 दिन के लिए भी चुना जाता है तो उसे पेंशन दी जाती है लेकिन कर्मचारी सारी उम्र सरकार के लिए काम करता है उसकी पेंशन बंद कर दी गई है। जिस का विरोध करते रहेंगे।

उनका सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक, FHTC कवरेज में शीर्ष 10 राज्यों में हिमाचल शामिल

Thu Mar 3 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला में जल शक्ति मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राज्य में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यान्वयन की […]

You May Like

Breaking News