IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रथम मतदाता मास्टर श्याम शरण नेगी के निधन पर शोक संतप्त परिजनों को दी संवेदनाएं

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कल्पा किन्नौर
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार तथा वरिष्ठ उप-निर्वाचन आयुक्त नितेश कुमार व्यास ने स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता स्वर्गीय श्याम सरन नेगी के कल्पा (किन्नौर) स्थित आवास पर जाकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्याम सरन नेगी का आज प्रातः उनके आवास पर निधन हो गया था।


मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि श्याम सरन नेगी की लोकतंत्र में गहरी आस्था थी और उन्होंने हमेशा लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
राजीव कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में हिमाचल के लोगों की सक्रिय भागीदारी ही श्याम सरन नेगी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए नेगी द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करने के लिए लोगों का आहवान किया।
उन्होंने कहा कि श्याम सरन लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे जिन्हें मतदाताओें के आदर्श के रूप में सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही थी कि वे अपने जीवन के अन्तिम समय तक मतदान के लिए तत्पर रहे और अस्वस्थता के बावजूद भी इन विधानसभा चुनावों के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मत का प्रयोग किया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, पढ़ें 11 बडे़ वादे

Sun Nov 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र के बाद भाजपा ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. भाजपा ने रिवाज़ बदलने की कवायद के चलते प्रदेश की जनता के साथ कई नए वायदे किए हैं. डॉ सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में 26 सदस्य की […]

You May Like

Breaking News