IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

कांग्रेस पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी ध्वज फहराया, सेवादल ने दी सलामी

एप्पल न्यूज, शिमला

कांग्रेस पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने पार्टी ध्वज फहराया ।

सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा के नेतृत्व में सेवादल की टुकड़ी ने सलामी दी और सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक दीनू राही की टुकड़ी ने ध्वज बंदन की प्रक्रिया सम्पूर्ण की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। 

पार्टी कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हरीश जनारथा ने कहा कि  कांग्रेस के कड़े संघर्ष व इसके नेताओं के बलिदान से देश को आजादी मिली। 

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पूरे देश मे अपना 139 वां स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राजनैतिक दल ही नही एक विचारधारा है जो देश में विघटनकारी शक्तियों के खिलाफ लड़ रही है।

जनारथा ने सभा में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए पूर्व की भांति आगे भी एकजुटता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में अब बहुत थोड़ा समय रह गया  है इसलिए इन चुनावों में पार्टी की जीत के लिए सभी को तनमन से कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेता झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते है। प्रदेश में आपदा के समय इन नेताओं ने राहत कार्यो में सरकार के साथ कोई भी सहयोग नही किया ओर न ही केंद्र सरकार ने प्रदेश की कोई मदद की। 

शिमला शहर के विकास कार्यो पर बोलते हुए जनारथा ने कहा कि  शहर की सड़कों को चौड़ा करने के लिये मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 122 करोड़ स्वीकृति किये है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी शिमला शहर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहें है।

उन्होंने प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन पूरे तालमेल के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक साल में पहली बार 11 हजार करोड़ का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है। 

उन्होंने कहा कि सुक्खू फैंसले लेने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जा रहें है। उन्होंने कहा कि आज देश मे लोकतंत्र खतरे में पड़ता जा रहा है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों व तानाशाही से लोग परेशान है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में देश मे सत्ता परिवर्तन तय है। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनावों के बाद देश की  राजनीति की दिशा व दशा बदलेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और सरकार व संगठन पूरे तालमेल के साथ कार्य कर रहा है।

शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला शहर के लिये जल्द ही कोई बड़ी सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम कांग्रेस पार्टी का है और शहर में विकास कार्यो को गति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि शिमला शहर के विकास में मुख्यमंत्री के साथ साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह  व स्थानीय विधायक हरीश जनारथा पूरे तालमेल के साथ निगम के विकास कार्यो को आगे बढ़ा रहें है,इसके लिए उन्होंने इनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर पूरी ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास स्वर्णिम रहा है। 

इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक आदर्श सूद,चिरन्जी लाल कश्यप,विनीत गौतम,आनंद कौशल,जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी,जिला अध्यक्ष शिमला शहरी जितेंद्र चौधरी,सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा,व्यापार विभाग के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर के अतिरिक्त शिमला नगर निगम के सभी पार्षद व पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों व विभागों महिला कांग्रेस,सेवादल,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम ठाकुर बोले- एक साल में विकास ठप्प, कांग्रेस के संगठन और सरकार में नहीं तालमेल

Thu Dec 28 , 2023
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, चारों सीट पर जीत का किया दावा, केंद्र से आपदा में मदद न मिलने के झूठे आरोप लगा रही कांग्रेस एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस ने जहां बीते कल […]

You May Like

Breaking News