सऊदी अरब में रोजगार के लिए प्रदेश के 5 युवाओं को भेजने में सुक्खू सरकार ने की कानूनी प्रक्रियाओं की अनदेखी- गोबिंद ठाकुर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर की प्रदेश सरकार की आलोचना

एप्पल न्यूज, कुल्लू 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर सऊदी अरब में राज्य के पांच युवाओं को रोजगार के लिए भेजने के दौरान उत्प्रवास अधिनियम, 1983 का गंभीर उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना आवश्यक कानूनी अनुमतियों के इन पांच युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने की प्रक्रिया को पूरा किया है, जो न केवल कानून के प्रावधानों का उल्लंघन है।

इससे उन युवाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। यह बात उन्होंने मनाली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

प्रदेश की सुक्खू सरकार ने किया कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि उत्प्रवास अधिनियम, 1983 के प्रावधानों के तहत किसी भी भारतीय नागरिक को विदेश में रोजगार के लिए भेजने से पहले, उत्प्रवास के महासंरक्षक से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है।

यह कानून सुनिश्चित करता है कि विदेश में काम करने जाने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा हो सके।

परंतु राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण कानूनी प्रक्रिया की अनदेखी की है, जिससे विदेशों में हमारे नागरिकों के शोषण और उनके अधिकारों के उल्लंघन की संभावना बढ़ गई है।

विदेश में श्रमिकों की सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव

उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि इस प्रकार की लापरवाही विदेशों में भारतीय श्रमिकों के लिए असुरक्षा और अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर सकती है। उन्होंने इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने इस तरह का जोखिम उठाया है, जो न केवल उन युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि प्रदेश की छवि पर भी नकारात्मक असर डालता है।

तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने इस मुद्दे की गहन जांच करने की मांग उठाई है और दोषी अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को उत्प्रवास अधिनियम के सभी प्रावधानों का सख्ती से पालन करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे किसी भी उल्लंघन से बचा जा सके।

इसके साथ ही, उन्होंने उन नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है, जिन्हें इस गैरकानूनी प्रक्रिया के तहत पहले ही विदेश भेजा जा चुका है।

गोविंद सिंह ठाकुर की राज्य के लोगों की सुरक्षा के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध है और इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की कि वह उत्प्रवास अधिनियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे और विदेश में काम करने वाले श्रमिकों के अधिकारों की पूरी तरह से रक्षा हो।

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस गंभीर मामले को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है और मंत्रालय से इस पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज लारजे, शहरी भाजपा अध्यक्ष अजय अवरोल और पार्षद चंद्रा पदान भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तय- मुख्यमंत्री

Fri Oct 18 , 2024
शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने जोगिन्द्रनगर को दी 76.31 करोड़ रुपये की सौगातें, कई घोषणाएँ की एप्पल न्यूज, जोगिंद्रनगर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में 76.31 करोड़ रुपये लागत की आठ […]

You May Like

Breaking News